{"_id":"6579f21414274bb00906ffab","slug":"three-workers-killed-several-injured-as-brick-kiln-chimney-collapsed-north-24-parganas-west-bengal-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: उत्तर 24 परगना में ईंट-भट्टे की चिमनी गिरने से चार मजदूरों की मौत, 20 से अधिक घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: उत्तर 24 परगना में ईंट-भट्टे की चिमनी गिरने से चार मजदूरों की मौत, 20 से अधिक घायल
Wed, 13 Dec 2023 11:34 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:34 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी पीड़ित ईंट भट्ठे के मजदूर हैं। उन्होंने कहा कि दो मजदूरों के शव मलबे से मिले हैं, जबकि एक मजदूर ने नजदीकी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
West Bengal Police
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार शाम एक ईंट-भट्टे की चिमनी ढहने से चार मजदूरों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा बशीरहाट के धाल्टिटाह गांव में एक साल से बंद पड़े ईंट-भट्ठे को फिर से शुरू करने के दौरान हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी पीड़ित ईंट-भट्ठे के मजदूर हैं। उन्होंने कहा कि दो मजदूरों के शव मलबे से मिले हैं, जबकि दो मजदूर ने नजदीकी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि लगभग 20 घायल मजदूरों का बशीरहाट अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले दो मजदूर यूपी के अयोध्या जिले के रहने वाले थे, जिनकी पहचान जेठूराम और राकेश कुमार के रूप में की गई है। जबकि तीसरे मृतक की पहचान स्थानीय हफीजुल मंडल के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। रेस्क्यू के लिए पुलिस की बड़ी टीम तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि चिमनी ढहने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हम हादसे की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन