फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three shocks on pocket of common man at the end of election

चुनाव खत्म होते ही जेब पर लगे ये तीन झटके, दूध और पेट्रोल महंगे, बीमा भी लाइन में

Mon, 20 May 2019 09:31 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 20 May 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
three shocks on pocket of common man at the end of election
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

लोकसभा चुनाव के मतदान का अंतिम और सातवां चरण रविवार को संपन्न हो गया। 23 मई को चुनाव परिणाम आना है, लेकिन परिणाम से पहले आम आदमी के लिए दिक्कतों की सौगात आ गई। चुनाव खत्म होते ही आम आदमी की जेब को तीन झटके लगे हैं। एक ओर पेट्रोल के दाम बढ़े तो दूसरी ओर अमूल दूध ने भी कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी। वहीं, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ाने की तैयारी भी की जा रही है। 

विज्ञापन

16 दिन बाद पेट्रोल के भाव 9 पैसे बढ़े

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल नौ पैसे महंगा होकर 71.12 रुपये प्रति लीटर हो गया। पेट्रोल की कीमतों में 16 दिन बाद बढ़ोतरी हुई है। 4 मई को पेट्रोल 73.13 रुपये था और लगातार इसमें कमी आ रही थी। वहीं डीजल की कीमतों में भी 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। यह अब दिल्ली में 66.11 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।  

विज्ञापन

अमूल दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि

अमूल ने दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी का फैसला लिया है। नई कीमतें मंगलवार से लागू होंगी। हालांकि गुजरात में गाय के दूध के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने लागत बढ़ने को इस बढ़ोतरी की वजह बताई है। उसका कहना है कि इससे पहले दूध की कीमतों में मार्च 2017 में वृद्धि की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम बढ़ाने की तैयारी

बीमा नियामक इरडा ने कार, दोपहिया और ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया है। 1000 सीसी से कम की कारों के लिए 1850 रुपये से बढ़ाकर 2120 रुपये, 1000 सीसी और 1500 सीसी के बीच की कारों के लिए 2863 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये करने का प्रस्ताव है। 75 सीसी से कम के दोपहिया वाहनों के लिए थर्ड पार्टी प्रीमियम 427 रुपये की जगह 482 रुपये का प्रस्ताव है। 75 सीसी और 350 सीसी के बीच के दोपहिया वाहनों के लिए की दर भी बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed