फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three persons killed eight injured separate incidents in Odisha during Lord Jagannath chariot pulling ritual

Odisha: रथ यात्रा के दौरान करंट की चपेट में आने से तीन की मौत, आठ घायल

Thu, 29 Jun 2023 01:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी/क्योंझर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी/क्योंझर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 01:59 AM IST
सार

रथ यात्रा समिति ने मौतों के लिए बिजली वितरण कंपनी के संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है और कोरापुट सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
three persons killed eight injured separate incidents in Odisha during Lord Jagannath chariot pulling ritual
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के रथ खींचने की रस्म के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्योंझर जिले में दो और कोरापुट जिले में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई, क्योंकि रथ बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान जुगल किशोर बारिक (45), बरुण गिरी (50) और बिश्वनाथ नायक (22) के रूप में हुई। पुरी में एक रथ की रस्सी टूटने से पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस बीच, रथ यात्रा समिति ने मौतों के लिए बिजली वितरण कंपनी के संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है और कोरापुट सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। समिति ने शिकायत में कहा कि हालांकि पहले रथ खींचने के दौरान बिजली आपूर्ति रोकने का निर्णय लिया गया था, लेकिन कंपनी ने इसका पालन नहीं किया। कोरापुट सदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक किरणबाला सामल ने कहा, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरी में भगवान जगन्नाथ की वापसी रथ यात्रा उत्साह के साथ मनाई गई
तीर्थ नगरी पुरी में बुधवार को भगवान जगन्नाथ की वापसी रथ यात्रा विधि विधान के साथ मनाई गई। भक्त तीन किलोमीटर दूर से रथों को खींचकर वापस जगन्नाथ मंदिर लेकर पहुंचे। जैसे ही भक्तों ने रथों से जुड़ी रस्सियों को खींचा, 'जय जगन्नाथ' के नारे और झांझ की थाप से वातावरण गूंज उठा। कई लोगों ने नृत्य किया और हाथ उठाकर त्रिदेवों का आशीर्वाद लिया। इस उत्सव को देखने के लिए लाखों लोग पुरी गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed