{"_id":"5ebfb80c8ebc3e90795ffc4f","slug":"three-persons-from-kozhikode-died-two-injured-after-their-suv-collided-with-stationary-tipper-truck-on-nh-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: एनएच-44 पर ट्रक से टकराई एसयूवी कार, तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: एनएच-44 पर ट्रक से टकराई एसयूवी कार, तीन की मौत, दो घायल
Sat, 16 May 2020 03:32 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 16 May 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोझीकोड में तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना शनिवार सुबह तब घटी जब तेलंगाना के निजामाबाद जिले में उनकी एसयूवी गाड़ी हैदराबाद-नागपुर राजमार्ग (एनएच 44) पर स्टेशनरी टिप्पर ट्रक से टकरा गई। यह जानकारी तेलंगाना पुलिस ने दी।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान 32 साल के अनीश, 21 साल के स्टालिन और 15 साल की अनालिया के तौर पर हुई है। जबकि 27 साल की दिव्या और पांच साल की अलेख्या घायल हो गई हैं, जिनका निजामाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पहले माना जा रहा था कि पीड़ित प्रवासी मजदूर हैं। हालांकि बाद में पुलिस को पता चला कि वे बिहार के नवादा शहर के एक स्कूल में काम करते थे।
विज्ञापन
डिचपल्ली के पुलिस निरीक्षक जी वेंकटेश्वरलू ने कहा, 'वे सभी केरल के कोझीकोड से ताल्लुक रखते हैं। पीड़ित 10 अन्य लोगों के साथ कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लागू हुए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण तीन वाहनों में अपने घर लौट रहे थे। वे तेज गति वाली एसयूवी गाड़ी से यात्रा कर रहे थे। तभी अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और डिचपल्ली ब्लॉक के अंतर्गत मेंत्राजपल्ली गांव में एक टिप्पर ट्रक से शनिवार सुबह चार बजे उनकी गाड़ी टकरा गई।'
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने कहा, 'कुछ किलोमीटर दूरी पर एक दिन पहले ही टिप्पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसे अन्य वाहन के जरिए टो (Toe) करके ले जाया जा रहा था। इससे पहले कि टो करके ले जा रहे वाहन का ड्राइवर नीचे उतरता तेज रफ्तार से आई एसयूवी टिप्पर से जा टकराई।'
घटना में अनीश, उसकी बेटी अनालिया और दूसरे स्कूल के अध्यापक स्टालिन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनीश की पत्नी दिव्या और दूसरी बेटी अलेख्या जो गाड़ी की पीछे वाली सीट पर सो रहे थे, घायल हो गई हैं। गाड़ी को स्टालिन चला रहा था। वेंकटेश्वरलू ने कहा, 'हमने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।'