{"_id":"5fdcc6978ebc3e3dd43a06bf","slug":"three-people-injured-in-firing-by-adilabad-aimim-district-president-mohd-farooq-in-tatiguda-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगानाः मामूली कहासुनी पर एआईएमआईएम के नेता चलाईं गोलियां, तीन लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगानाः मामूली कहासुनी पर एआईएमआईएम के नेता चलाईं गोलियां, तीन लोग घायल
Fri, 18 Dec 2020 08:41 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदिलाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदिलाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 18 Dec 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के आदिलाबाद के टाटीगुडा इलाके में एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष मोहम्मद फारूक ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। रामागुंडम जिले के पुलिस आयुक्त सत्यनारायण ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
Three people injured in firing by Adilabad AIMIM district president Mohd Farooq in Tatiguda area of Adilabad: Satyanarayana, Commissioner of Police, Ramagundam District. #Telangana
— ANI (@ANI) December 18, 2020विज्ञापन
तेलंगाना के आदिलाबाद में शुक्रवार को दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी के बाद हुई झड़प के दौरान एआईएमआईएम के नेता ने कथित रूप से गोली चलाकर तीन लोगों को घायल कर दिया। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मामूली कहासुनी थोड़ी देर बाद ही झगड़े में तब्दील हो गई। इसके बाद असादुद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एमआईएम के आदिलाबाद जिलाअध्यक्ष फारूक अहमद ने प्रतिद्वंद्वी गुट पर गोलियां चला दीं।
पुलिस के मुताबिक नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अहमद को हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए उपयुक्त कदम उठाए।
पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान सैयद जमीर, सैयद मुथेसीन और सैयद मन्नान के रूप में हुई है। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई गई है।