फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three people have died, high alert continues till now in Kerala

गर्मी का कहर शुरू, केरल में लू लगने से अब तक तीन की मौत, हाई अलर्ट जारी

Mon, 25 Mar 2019 09:45 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 25 Mar 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Three people have died, high alert continues till now in Kerala
सांकेतिक तस्वीर

पिछले दो दिनों में केरल में लू से तीन लोगों की मौत हो गई है। मामला सामने आने के बाद केरल के अधिकारियों ने राज्य के नागरिक को उच्च चेतावनी जारी की है, क्योंकि विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में बढ़ते तापमान की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


रविवार को राज्य में 3 लोगों मौतें होने के बाद के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण केरल के परसाला में एक आदमी अपने धान के खेत में मृत पाया गया, जबकि राज्य के अन्य इलाके से दो और लोगों की मौत की सूचना मिली, इन दोनों की भी लू लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने अप्राकृतिक मौत के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया हैं। हालांकि, डॉक्टरों ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में चेतावनी देते हुए कहा है कि राज्य के आठ जिलों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बत दें कि पिछले साल केरल में बाढ़ के कारण 400 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को आगे के दिनों में झुलसने के दौरान आवश्यक उपायों को अपनाने को कहा है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने निवासियों को स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed