फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three people dead in a shooting in Texas, america

अमेरिका : टेक्सास में सड़क पर हुई गोलीबारी, तीन की मौत

Mon, 19 Apr 2021 01:05 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 19 Apr 2021 01:05 AM IST
सार

  • ऑस्टिन पुलिस विभाग ने बताया कि अभी किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
three people dead in a shooting in Texas, america
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में लोगों पर गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रोज कहीं न कहीं गोलीबारी में लोगों के मरने की खबर आ रही है। अब खबर टेक्सास के ऑस्टिन से आ रही है जहां ग्रेट हिल्स ट्रेल एंड रेन क्रीक पार्कवे के चौराहे पर एक शॉपिंग सेंटर के पास एक शूटिंग में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं। 

विज्ञापन


ऑस्टिन पुलिस विभाग ने बताया कि अभी किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है। साथ ही पुलिस ने किसी आतंकी घटना का होने इंकार किया और बताया कि आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। ऐसी दर्दनाक घटनाओं पर राष्ट्रपति जो बाइडन भी दुख जता चुके है। जानिए हाल ही अमेरिका में कब और कहां हुई गोलीबारी...
विज्ञापन

 

अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत में एक बार में हुई गोलीबारी
अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत में शनिवार को बीती रात एक बार में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केनोशा काउंटी के एक बार में हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी लॉस एंजिल्स में चली गोलियां, एक बच्चा समेत चार की मौत
अमेरिकी प्रांत कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिल्स के ऑरेंज में एक इमारत में गोलीबारी हुई। इसमें एक बच्चा समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं पुलिस की गोली लगने से हमलावर जख्मी हो गया था। ।

अमेरिका के कोलोराडो के सुपरमार्केट में फायरिंग, एक पुलिस अधिकारी समेत 10 की मौत
अमेरिका के कोलोराडो राज्य में पिछले महीने एक बंदूकधारी ने सुपर मार्केट में गोलियां चलाकर कर 10 लोगों को हत्या कर दी थी। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी शामिल था। हत्यारे को पकड़ लिया गया था। हत्याओं के पीछे हमलावर उद्देश्य अभी सामने नहीं आया। कोलोराडो के सुपरमार्केट में गोलियां बरसाने वाले अपराधी की पहचान पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवा के रूप में की थी। इसके अलावा पुलिस ने नौ मृतकों की भी पहचान की। मरने वालों में 20 से 65 वर्ष के उम्र तक के लोग शामिल थे।


 तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी से चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत
अमेरिका के जॉर्जिया में तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी हुई।जॉर्जिया के अटलांटा में स्थित तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी हुई, इस हादसे में चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय पुलिस और अमेरिकी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की थी। खबरों की मानें तो आरोपी को हिरासत में ले लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed