{"_id":"5e75e5468ebc3e6fd8178f1f","slug":"three-new-coronavirus-cases-in-karnataka-total-number-of-infections-rise-to-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में कोरोना के तीन नए मामले, कोरोना से कुल संक्रमित लोगों की संख्या हुई 18","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में कोरोना के तीन नए मामले, कोरोना से कुल संक्रमित लोगों की संख्या हुई 18
Sat, 21 Mar 2020 07:13 PM IST
Tanuja Yadav
पीटीआई, बंगलुरू
पीटीआई, बंगलुरू
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 21 Mar 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में कोरोना के और तीन नए मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब राज्य में कोरोना के कुल 18 मामले हो गए हैं। शानिवार सुबह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि मक्का से लौटी 32 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि फिलहाल मक्का से लौटी उस महिला को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और अन्य दो लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को छुट्टी ना लेने के निर्देश दिए हैं। 31 मार्च तक सभी स्तरों के अधिकारी और स्टाफ को रविवार और आम छुट्टियों में काम करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कुल 48 सरकारी अस्पताल और 35 निजी अस्पतालों को तैयार किया गया है। कोरोना संक्रमित लोगों को बचाव के लिए इन अस्पतालों में प्राथमिकता दी जाएगी। कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों, अस्पताल में रह रहे संदिग्धों और होम क्वैरैंटीन अपनाने वाले लोगों के लिए मानसिक तौर पर स्तर परामर्श दिया जाएगा।
अभी तक कुल 4,390 परामर्श सत्र कर लिए गए हैं। इधर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राज्य सरकार जल्द ही सरकारी दफ्तरों और जरूरी जगहों पर थर्मल टेस्ट और सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।