फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three more people have lost their lives in the cause of demonetization

नोट बंदी के कारण तीन और लोगों को गंवानी पड़ी जान

Wed, 16 Nov 2016 06:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद/मेरठ/कानपुर/जौनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद/मेरठ/कानपुर/जौनपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 06:14 AM IST
विज्ञापन
Three more people have lost their lives in the cause of demonetization
500-1000 के नोट बंद होना लोगों की परेशानी बढ़ाने के साथ ही उनकी जान पर भी भारी पड़ रहा है। यूपी में नोट बंदी के चक्कर में तीन और लोगों को जान गंवानी पड़ी है। मेरठ में एसबीआई बैंक के बाहर लाइन में लगे वृद्ध की धक्कामुक्की के चलते हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र के किसान की हालत बिगड़ने पर बड़े नोट की वजह से समय से दवा न मिल पाने से मौत हो गई। इसी तरह जौनपुर में फुटकर नोटों का इंतजाम न हो पाने के चलते बीमार बालक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


नोट बंदी के चलते मंगलवार को भी आम लोगों को राहत मिलती नहीं दिखी। हजार रुपये बदलने के लिए मेरठ में तीन दिन से गोलाकुआं स्थित एसबीआई शाखा की लाइन में लग रहे रहे वृद्ध अजीज (60) की मंगलवार सुबह धक्कामुक्की के बीच हालत बिगड़ गई। वृद्ध बेहोश होकर गिरा तो बैंक के बाहर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने के बजाय तमाशबीन बने रहे। होश में आने पर वृद्ध ने खुद ही फोन कर एक रिश्तेदार को बुलाया। जब तक रिश्तेदार डॉक्टर को लेकर पहुंचा, वह दम तोड़ चुका था। वह बिहार के दरभंगा क्षेत्र के अलीनगर का निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर से दवा नहीं मिली और दम तोड़ दिया

Three more people have lost their lives in the cause of demonetization

वहीं मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र के खगड़पुर जगतपुर निवासी गुरुबचन सिंह  के फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था। परिजन दो दिन पहले गुरुबचन को रामपुर के जिला अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया। लेकिन पांच सौ और हजार के नोट बंद होने के कारण मेडिकल की दुकानों से दवा नहीं मिल पाई थी। इसके बाद परिजन गुरबचन को मुरादाबाद ले आए और लाजपत नगर में एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। आखिरकार सोमवार देर रात गुरुबचन सिंह की मौत हो गई।

जौनपुर के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद में मो. ईदू का पुत्र समी (12) बुखार से पीड़ित था। बालक को मंगलवार को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों का कहना है कि वाराणसी ले जाने के लिए पैसों का बंदोबस्त किया जा रहा था। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मंगलवार को ही ईदू की भतीजी की शादी थी। 

वहीं, कानपुर के जाजमऊ में मंगलवार को नोट बदलवाने के दौरान बैंक में मची भगदड़ में मोहम्मद इसराइल (74) के कूल्हे की हड्डी टूट गई। जाजमऊ गज्जूपुरवा निवासी मोहम्मद अपने बेटे की तनख्वाह में मिले चार हजार के पुराने नोटों को बदलने के लिए लिए सुबह 6:30 बजे एसबीआई जाजमऊ के बाहर लाइन में लगे थे। दोपहर 12:30 बजे बैंक में अचानक भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed