फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three men arrested for the alleged gangraping 20 year old woman in South Goa Beach

गोवा: गैंगरेप के सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ब्वॉयफ्रेंड के सामने लूटी थी अस्मत

Sun, 27 May 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Sun, 27 May 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Three men arrested for the alleged gangraping 20 year old woman in South Goa Beach
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के रहने वाले तीन लोगों को पुलिस ने 20 साल की लड़की का कथित गैंगरेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों ने महिला का दक्षिण गोवा के बीच पर ब्वॉयफ्रेंड के सामने बलात्कार किया था। दो आरोपियों के नाम संजीव धनंजय पाल (23) और राम संतोष भरिया (19) हैं और दोनों को शुक्रवार रात को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी का नाम विश्वास मकराना (23) है जिसे शनिवार सुबह मारगाओ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया- 'यह घटना गुरुवार रात को सेरनाबाटिम बीच पर घटित हुई। जब अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ महिला शाम को वापस लौट रही थी। आरोपी ने महिला के ब्वॉयफ्रेंड से पहले पैसों की मांग की फिर दोनों के कपड़े उतरवाए। इसके बाद महिला का गैंगरेप किया गया। कोलवा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार पूरी घटना की आरोपी ने वीडियो बना ली थी। उन्होंने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह पुलिस के पास गई तो इस वीडियो को वायरल कर देंगे।'
विज्ञापन


दक्षिणी गोवा पुलिस अधीक्षक अरविंद गावास ने कहा, 'सभी आरोपियों को शिकायत दर्ज करवाने के 48 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गोवा से भागने की कोशिश कर रहे थे। तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के इंदौर के निवासी हैं और अतीत में उनके खिलाफ आपराधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गावास ने कहा, 'जहां पाल को पणजी के नजदीक बने करमाली रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार किया गया था जब वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। वहीं भरिया को मारगाओ शहर के कदम्ब बस स्टैंड से तुरंत गिरफ्तार किया गया था। यह बस स्टेशन पणजी से 30 किलोमीटर दूर है। तीसरे आरोपी मकराणा को मारगाओ रेलवे स्टेशन से आज सुबह गिरफ्तार किया गया। वह राज्य से भागने की कोशिश कर रहा था।' पुलिस अधीक्षक के अनुसार तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 394 (चोरी) के तहत केस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed