फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three members of militant organization arrested, were involved in illegal activities

Meghalaya: उग्रवादी संगठन के तीन सदस्य गिरफ्तार, गैरकानूनी गतिविधियों को देने वाले थे अंजाम

Fri, 18 Aug 2023 12:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 18 Aug 2023 12:09 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारियों से उन्हें पता चला है कि ये संगठन गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने वाले थे। इन खुफिया जानकारी के दम पर ही पुलिस ने ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन
Three members of militant organization arrested, were involved in illegal activities
मेघालय पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

नवगठित उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन काउंसिल ऑफ नोंगकिनडोंग के तीन सदस्यों को मेघालय के पश्चिमी जैंतिया हिल्स से गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस ने बुधवार को एनएलसीएल संगठन के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर इस नए उग्रवादी संगठन का भांडाफोड़ किया। 
विज्ञापन


डीआइजी डेविस आर मराक ने बताया, अन्य तीन सदस्यों को गुरुवार को विभिन्न ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया। एक को पूर्वी खासी हिल्स जिले से और अन्य दो को पश्चिम जैंतिया हिल्स जिले से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


बुधवार को गिरफ्तार किए गए छह सदस्यों को गुरुवार को कोर्ट के समझ पेश किया गया, जहां से उन्हें आठ दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया। डीआइजी मराक ने बताया कि उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन काउंसिल ऑफ नोंगकिनडोंग का नागालैंड के उग्रवादी संगठन से संबंध होने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि खुफिया जानकारियों से उन्हें पता चला है कि ये संगठन गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने वाले थे। इन खुफिया जानकारी के दम पर ही पुलिस ने ऑपरेशन चलाया जिसमें संगठन के चार शीर्ष नेता और महिला समेत दो कैडर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। 


भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध शाखा पुलिस स्टेशन, पूर्वी रेंज, शिलांग में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed