{"_id":"5c4a788dbdec22737548a68a","slug":"three-member-pakistan-delegation-will-visit-india-from-january-27-for-inspection-of-chenab-basin","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, चेनाब पनबिजली परियोजना का करेगी निरीक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, चेनाब पनबिजली परियोजना का करेगी निरीक्षण
Fri, 25 Jan 2019 08:16 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 25 Jan 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 27 जनवरी को भारत आएगा। यह टीम चेनाब बेसिन की परियोजनाओं का निरीक्षण करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। यह यात्रा सिंधु जल संधि द्वारा दोनों पक्षों को पनबिजली परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों को हल करने की अनुमति के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
भारत और इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के बीच पिछले साल हुई पहली आधिकारिक बातचीत में दोनों पक्षों ने स्थायी सिंधु आयोग (पीआईसी) को मजबूत बनाने पर बात की थी। जिससे कि 1960 में बनी जल संधि के मुद्दों को हल किया जा सके। पाकिस्तान के जल संसधान मंत्री फैसल वावदा ने भारत के पाकिस्तानी टीम को निरीक्षण करने की मंजूरी दिए जाने को बहुत महत्वपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
फैसल वावदा ने ट्वीट कर कहा, 'पाकिस्तान और भारत के बीच सिंधु जल संधि को लेकर कई सालों से मतभेद हैं। हमारी लगातार कोशिशों के कारण हमें एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। भारत अंतत: हमारे इस अनुरोध को मानने के लिए तैयार हुआ है कि हम चेनाब बेसिन पर बन रहे भारतीय परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकें।'
विज्ञापन
दोनों देश इस समय बहुत सिंधु जल संधि के अतंर्गत बहुत सी पनबिजली परियोजनाओं को लागू करने के लिए तकनीकी बातचीत कर रहे हैं जिसमें जम्मू और कश्मीर के पकल दुल (1,000 वाट) और लोवर कलनल (48 वाट) भी शामिल हैं। दोनों देश पिछली बैठक में इस बात पर राजी हुए थे कि सिंधु आयोग नदी के दोनों तरफ के बेसिनों का निरीक्षण करेगा।
पाकिस्तान की मीडिया ने उस समय कहा था कि भारत ने पाकिस्तानी विशेषज्ञों को पकल दुल और लोवर कलनई पनबिजली परियोजनाओं का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया है। जिससे कि पाकिस्तान की परियोजनाओं को लेकर जारी चिंता का समाधान हो सके। बातचीत के दौरान भारत ने पाकिस्तान के निर्माण कार्य को लेकर जारी आपत्तियों को खारिज कर दिया था।