{"_id":"5f45c29559a22010500f967d","slug":"three-man-arrested-after-sexual-harassment-with-minor-girl-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: प्रवासी मजदूरों ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: प्रवासी मजदूरों ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
Wed, 26 Aug 2020 07:32 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोच्चि में इस साल मार्च महीने से लेकर अब तक कई बार छह लोगों ने एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर हैं। दुष्कर्म पीड़िता दो महीने के गर्भ से है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार तीन लोग उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले हैं। अपराध को अंजाम देने के बाद राज्य छोड़कर चले जाने वाले अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे कोच्चि के उपायुक्त जी पूंगुझाली ने बताया कि आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं सहित धारा 376 (दुष्कर्म के लिए सजा) और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मंजुमेल में लड़की के पड़ोस में रहने के दौरान उससे संपर्क बढ़ाते हुए उसके साथ दोस्ती की। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने उसका शोषण करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मार्च और अगस्त के बीच विभिन्न स्थानों पर उसका यौन शोषण किया। लड़की की मां की मौत हो चुकी है, जबकि उसके पिता दिल्ली में काम करते हैं। पीड़िता अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती है।
आरोपियों ने इसी बात का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। हाल ही में एक अस्पताल के डॉक्टरों को काउंसलिंग के दौरान लड़की ने पूरी बात बताई, जिसके बाद यह मामला सामने आया।
इस बीच कलमासरी के विधायक वीके इब्राहिम कुन्जू ने मंगलवार को डीजीपी लोकनाथ बहेरा को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भारतीय महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपराध में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को मंजुमेल में विरोध प्रदर्शन किया।