फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three lions die due to train grip in Gujarat

गुजरात में मालगाड़ी की चपेट में आने से दो शेर और एक शेरनी की मौत

Tue, 18 Dec 2018 06:32 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 18 Dec 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Three lions die due to train grip in Gujarat
फाइल फोटो
गुजरात के अमरेली जिले में गिर वन के निकट मालगाड़ी की चपेट में आकर तीन शेरों की मौत हो गई। यह घटना अहमदाबाद से तकरीबन 250 किलोमीटर दूर अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुका में बोराला गांव के निकट उस वक्त हुई जब छह शेरों का झुंड गांव से गुजरने वाली पटरी से गुजर रहा था। यह गांव गिर के जंगलों के नजदीक स्थित है।
विज्ञापन


जूनागढ़ वन्यजीव सर्किल के मुख्य वन संरक्षक डी टी वसवाडा ने बताया, ‘‘बोटाड से पिपावाव बंदरगाह जा रही एक मालगाड़ी ने मध्यरात्रि के समय छह शेरों के झुंड में से तीन को टक्कर मार दी, जिसमें दो शेरों और एक शेरनी की मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि गुजरात वन विभाग ने जांच के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात की जांच करेंगे कि क्या ट्रेन काफी तेज गति से जा रही थी जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। हम इस बात की भी जांच करेंगे कि क्या वन कर्मी या शेरों पर नजर रखने वाले कर्मचारियों की तरफ से कर्तव्य निर्वहन में चूक हुई। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के साथ ही इस साल सितंबर से गिर के जंगल और उसके आस-पास शेर के बच्चों समेत कुल 35 शेरों की मौत हुई है। उनमें से कुछ की प्राकृतिक मौत हुई है जबकि कई अन्य केनाइन डिस्टेंपर वाइरस (सीडीवी) और प्रोटोजोआ संक्रमण के शिकार हुए। गिर वन राष्ट्रीय उद्यान एशियाई बब्बर शेरों का एकमात्र निवास स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed