{"_id":"647cf0f35a27ab657505c183","slug":"three-killed-as-auto-rickshaw-hits-truck-parked-on-roadside-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: सड़क किनारे खड़े ट्रक को ऑटो ने टक्कर मारी, तीन की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: सड़क किनारे खड़े ट्रक को ऑटो ने टक्कर मारी, तीन की मौत, पांच लोग घायल
Mon, 05 Jun 2023 01:51 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडिशा के संबलपुर जिले में एक बड़ी खबर सामने आई। रविवार को सड़क किनारे खड़े एक ट्रक की आटो से टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना सासों थाना क्षेत्र के संबलपुर-राउरकेला बीजू एक्सप्रेसवे पर पधनपाली टोल प्लाजा के पास हुई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान 13 वर्षीय पूनम बाग, उसकी बहन नेमसिका बाग आठ साली और उनके रिश्तेदार बेनुधर बाग, 19 के रूप में हुई है। वे कालाहांडी जिले के केसिंगा थाना क्षेत्र के भामरमल गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार आठ लोग सासों थाना क्षेत्र के नुआ खुरीगांव से संबलपुर के खेतराजपुर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि हादसे के बाद घायलों को बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (वीआईएमएसएआर) में भर्ती कराया गया है। हालांकि, तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ऑटो रिक्शा चालक समेत घायलों का विम्सर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि ट्रक और ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया गया है और ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की आगे की जांच की जा रही है।