{"_id":"5c070deebdec22415a7fa314","slug":"three-indian-officers-of-il-fs-detained-on-the-issue-of-salary-payment-in-ethiopia","type":"story","status":"publish","title_hn":"इथियोपियाः वेतन भुगतान के मुद्दे पर आईएल एंड एफएस के 3 भारतीय अधिकारी हिरासत में ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इथियोपियाः वेतन भुगतान के मुद्दे पर आईएल एंड एफएस के 3 भारतीय अधिकारी हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Dec 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
आईएल एंड एफएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इथियोपिया में आईएल एंड एफएस के पांच अधिकारी अभी भी वेतन का भुगतान नहीं पाने वाले कर्मचारियों के बंधक बने हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बीच कर्मचारियों के वेतन और कर न चुकाने के कारण स्थानीय पुलिस ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के अन्य आठ अधिकारियों में से तीन को हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि पिछले महीने की आखिर में आईएल एंड एफएस की सहयोगी, आईएल एंड एफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क (आईटीएनएल) के सात अधिकारियों को इथियोपिया के तीन दफ्तरों में वेतन का भुगतान न पाने वाले कर्मचारियों ने बंधक बना लिया था।
सूत्रों ने बताया कि इथियोपिया में कंपनी के 15 भारतीय अधिकारी हैं। इनमें से बंधक बनाए गए सात में से दो पिछले हफ्ते मेडिकल आधार पर छोड़ दिया गया था। कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें पिछले दो महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल आईएल एंड एफएस समूह और आईटीएनएल समेत उसकी विभिन्न सहयोगी कंपनियां नकदी संकट का सामना कर रही हैं और कर्ज चुकाने में विफल रही हैं। 8 अक्तूबर, 2018 तक समूह पर कुल 94,215.6 करोड़ का कर्ज था।