फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three held for death of a student in go kart accident in Hyederabad

हैदराबाद : गो-कार्ट हादसे में छात्रा की मौत के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 10:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 09 Oct 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Three held for death of a student in go kart accident in Hyederabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हैदराबाद में गुरुवार को गो-कार्ट हादसे में इंजीनियरिंग की एक छात्रा की मौत होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों को लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यहां प्ले जोन में छात्रा गो-कार्ट चला रही थी, जब उसके बाल गो-कार्ट के पहिये में फंस गए। छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई थी और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में दो प्रबंध भागीदार और एक कर्मचारी शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि प्रबंध भागीदार बिना वैध लाइसेंस के गो-कार्ट का संचालन कर रहे थे। इन लोगों ने सुरक्षा के कोई मानक भी नहीं अपना रखे थे। इसके साथ ही वह कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान राज्य और केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन भी कर रहे थे। पुलिस के अनुरोध पर बालापुर मंडल के कार्यकारी मजिस्ट्रेट-सह-तहसीलदार ने गो-कार्टिंग क्षेत्र को सील करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन



बता दें कि 21 वर्षीय इंजीनियरिंग की छात्रा अपने भाई और परिजनों के साथ सात अक्तूबर को गो-कार्टिंग करने प्ले जोन में आई थी। पुलिस ने बताया कि जब वह और उसके चाचा गो-कार्ट चला रहे थे तब छात्रा का हेलमेट गिर गया और उसके बाल गो-कार्ट के पहिये में फंस गए, उसका सिर हेडरेस्ट से टकरा गया और वह चोटिल हो गई। छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लापरवाही के आरोप में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed