फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three FIRs registered against Congress leader Revanth Reddy for threatening remarks to police news updates

Updates: पुलिस को धमकी मामले में कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी पर एफआईआर दर्ज, जांच के बाद भेजा जाएगा नोटिस

Wed, 16 Aug 2023 06:08 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागरकुर्नूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागरकुर्नूल Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Aug 2023 06:08 PM IST
सार

पुलिस को धमकी देने वाली टिप्पणी के लिए तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गईं। 

विज्ञापन
Three FIRs registered against Congress leader Revanth Reddy for threatening remarks to police news updates
तेलंगाना पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी की पुलिस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और धमकी देने के मामले में मुसीबत बढ़ने जा रही हैं। नागरकुर्नूल के एसपी के मनोहर ने कहा कि पुलिस को धमकी देने वाली टिप्पणी के लिए तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गईं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहली एफआईआर नागरकुर्नूल थाने में आईपीसी की धारा 153, 504 के तहत दर्ज की गई, दूसरी एफआईआर बूथपुर थाने में धारा 153, 504, 505 (2), 506 आईपीसी के तहत दर्ज की गई। तीसरी एफआईआर जडचेरला पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153, 504, 505(2), 506 के तहत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


एसपी के मनोहर ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और जल्द ही रेवंत रेड्डी को नोटिस भेजा जाएगा। कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने सोमवार को पुलिस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। नगरकुरनूल जिला पुलिस अधिकारी संघ ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है  रेवंत रेड्डी लोकसभा के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, भद्राद्रि-कोठागुडम जिले के पुलिस अधिकारी संघ ने रेड्डी की कथित टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उसने कहा कि कांग्रेस नेता ने पुलिस की भावनाओं को आहत किया है।

कर्नाटक आबकारी विभाग ने 25 करोड़ की बीयर जब्त की
रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट में मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए जाने के बाद राज्य आबकारी विभाग ने दो प्रमुख ब्रांड की 25 करोड़ रुपये मूल्य की बीयर को जब्त कर लिया। मैसुरू ग्रामीण के आबकारी उपायुक्त ए. रविशंकर ने बताया कि मामला दर्ज करने के अलावा विभाग ने स्टॉक को नष्ट करने के लिए कदम उठाए हैं। नंजनगुड के उत्पाद शुल्क अधीक्षक ने 28 जुलाई को उनके कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जुलाई 2023 को यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड की नंजनगुड इकाई में निर्मित किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर और किंगफिशर अल्ट्रा लेगर बीयर बैच संख्या 7सी और 7ई में तलछट है और इसलिए उन्हें रासायनिक परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed