{"_id":"5723f83d4f1c1b0679a91f52","slug":"three-drunk-man-entered-in-taj-mahal-by-jumping-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार फांदकर ताजमहल के अंदर घुसे तीन शराबी, हरकत में आई CISF","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दीवार फांदकर ताजमहल के अंदर घुसे तीन शराबी, हरकत में आई CISF
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 30 Apr 2016 05:41 AM IST
सार
- पश्चिमी गेट की दीवार फलांग गए दिल्ली के तीन युवक
- सीआईएसएफ जवान रामवीर सिंह ने तीनों को पकड़ा
- पुलिस को सौंपे तीनों शराबी, कोर्ट ने जमानत पर रिहा
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल के तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में दिल्ली से आए तीन युवकों ने सेंध लगा दी। यलो जोन में पुलिस सोती रही और शराब के नशे में धुत युवक पश्चिमी गेट की दीवार फलांग गए। ताज के वॉच टावर-1 पर तैनात सीआईएसएफ जवान ने तीनों युवकों को क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की मदद से पकड़ लिया। रात दो बजे तक पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोपहर में सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद तीनों युवकों को जमानत पर रिहा कर दिया।
दिल्ली से गौरव पुत्र हरवीर सिंह, अनिल कुमार पुत्र फिरे सिंह और विकास भारद्वाज पुत्र राजेंद्र भारद्वाज गुरुवार को बुढ़ाना गांव में जयपाल के घर शादी में आए। रात 10:40 बजे वह पश्चिमी गेट पहुंचे और ताज देखने की जिद में शेड पर चढ़कर दीवार फलांग गए। रेड जोन की सुरक्षा संभाल रहे सीआईएसएफ के वॉच टावर नंबर 1 पर तैनात जवान रामवीर सिंह ने तीनों को रोका और क्यूआरटी बुला दी।
किसी आतंकी खतरे की आहट भांपते हुए सीआईएसएफ ने तीनों को पकड़कर पूछताछ की। रात में ही कमांडेंट सुधीर कुमार ने पूछताछ की। पता चला कि विकास डीटीसी में कंडक्टर है। अनिल का दूध का कारोबार है और गौरव परास्नातक का छात्र है। तीनों युवकों ने बताया कि वह केवल ताज देखने चाहते थे। किसी ने उनसे कहा कि गेट बंद है तो दीवार फांदकर चले जाओ। शराब के नशे में होने के कारण वह घुस गए।
विज्ञापन
रात दो बजे उन्हें ताजगंज पुलिस के हवाले किया गया। उन पर धारा 448, 297 लगाकर शुक्रवार दोपहर पुलिस ने स्पेशल सीजेएम निहारिका चौहान की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 20-20 हजार रुपये के दो जमानती और इतनी ही राशि के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। सीआईएसएफ कमांडेंट सुधीर कुमार के मुताबिक, रात में तीनों युवकों से पूछताछ की गई। तीनों ने माना कि उन्हें ताज के नियमों, संवेदनशीलता और कड़ी सुरक्षा की जानकारी नहीं थी।
भारी पड़ सकती है ऐसी चूक
तीनों युवक पश्चिमी गेट बैरियर पार करके रात 10:40 बजे ताजमहल पश्चिमी गेट पर घूमते हुए पहुंचे। पश्चिमी गेट पर आरके स्टूडियो और नीम तिराहा दोनों ही जगहों पर ताज सुरक्षा पुलिस की तैनाती है। शेड पर चढ़कर तीनों युवक दीवार फलांग गए, लेकिन पुलिसकर्मियों को नजर ही नहीं आए। अगर इन युवकों की जगह हथियारों से लैस आतंकी होते तो यलो जोन में तैनात पुलिस क्या करती, यह सवाल पूरे दिन ताजगंज के स्थानीय निवासी उठाते रहे। स्थानीय लोगों को सुरक्षा के नाम पर परेशान करने वाले पुलिसकर्मी कुछ न कर सके।