फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three divorces, Congress reminds Shahbano case, victim said: Congress will lose

तीन तलाकः कांग्रेस ने याद दिलाया शाहबानो कांड, पीड़िता ने कहा- कांग्रेस को होगा नुकसान

Thu, 07 Feb 2019 08:30 PM IST
Nilesh Kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 07 Feb 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Three divorces, Congress reminds Shahbano case, victim said: Congress will lose
तीन तलाक

आज कांग्रेस पार्टी की एक नेता ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह तीन तलाक कानून खत्म कर देगी। कांग्रेस के इस बयान को अल्पसंख्यकों के सांप्रदायिक तुष्टीकरण के तौर पर देखा जा रहा है। इस बयान के सियासी फायदे और नुक्सान को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने पूरी रणनीति के तहत यह बयान अपने एक नेता से दिलवाया है। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वोटों की लालच में देश का एक सियासी दल ऐसी प्रथा को अपनी सहमति दे रहा है जिसकी वजह से समाज में अनगिनत महिलाओं और बच्चों का जीवन हमेशा के लिए बर्बाद हो जाता है। जफर इस्लाम के मुताबिक कांग्रेस ने इसके जरिए एक बार फिर शाहबानो प्रकरण की याद ताजा करा दी है। लेकिन आज का समाज बदल चुका है और वे उम्मीद करते हैं कि मुस्लिम समाज ही कांग्रेस को सबक सिखाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, अल्पसंख्यक समाज से आने वाले कांग्रेस के शीर्ष नेता राशिद अल्वी ने कहा कि पार्टी की बात को गलत ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी तीन तलाक कानून के खिलाफ नहीं है। लेकिन हम इस कानून के उस 'अपराधीकरण' के खिलाफ हैं जिसके तहत तीन तलाक देने वाले पुरुष को जेल में डाल देने का प्रावधान किया गया है। पार्टी सांसद सुष्मिता देव के बयान का चुनाव में क्या राजनीतिक असर होगा, यह पूछने पर अल्वी ने कहा कि यह एक बड़ा मसला है और इसे सिर्फ चुनावी गतिविधि के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तलाक पीड़िता ने कहा- कांग्रेस को होगा नुकसान

'मेरा हक फाउंडेशन' नाम से एक संगठन चला रहीं फरहत नकवी स्वयं तीन तलाक पीड़ित महिला हैं। अपने एक मासूम बेटे के साथ तीन तलाक का दंश वे लंबे समय से झेल रही हैं। वे चाहती हैं कि तीन तलाक पर कड़ा कानून बनाया जाए जिससे इसके कारण किसी महिला का जीवन खराब न हो। कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए फरहत ने कहा कि कांग्रेस ने आज यह साबित कर दिया कि वह धर्म के नाम पर मुस्लिमों के तुष्टीकरण से ज्यादा कुछ नहीं कर सकती। 



उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझना पड़ेगा कि आज का मुसलमान अस्सी के दशक का मुसलमान नहीं है। समाज ने बहुत प्रगति की है और वह इस कानून के लाभ-नुकसान पर बहस कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने इस सोच के कारण नुक्सान उठाना पड़ेगा क्योंकि हर तीन तलाक पीड़ित महिला के साथ उसका पूरा परिवार खड़ा होता है। उसके इस रुख के कारण उसे उन परिवारों के वोट नहीं मिलेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed