{"_id":"638a0124b1396644496c10c8","slug":"three-dead-12-severely-injured-in-explosion-at-brick-kiln-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम के कछार में ईंट भट्ठे में हुआ भीषण विस्फोट, पांच की मौत; गुवाहाटी में महिला-बेटी की लाश मिली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम के कछार में ईंट भट्ठे में हुआ भीषण विस्फोट, पांच की मौत; गुवाहाटी में महिला-बेटी की लाश मिली
Sat, 03 Dec 2022 08:23 PM IST
Jeet Kumar
एएनआई, कछार
एएनआई, कछार
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 03 Dec 2022 08:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के कछार जिले में ईंट भट्ठे में भीषण विस्फोट की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक विस्फोट में पांच लोगों की की मौत हो गई है और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि असम के कछार में चिमनी ब्लास्ट में बिहार के खगड़िया के बछौता गांव के रहने वाले 2 मजदूरों की मृत्यु दुःखद है। बिहार के मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच गुवाहाटी में शुक्रवार को एक महिला और उसकी सात साल की बेटी मृत पाई गई। इसके बाद एक वीडियो भी सामने आया। कथित वीडियो में महिला ने आरोप लगाया कि उसे और उसकी बेटी को उसके पति द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सुधाकर सिंह ने कहा कि महिला और उसकी बेटी के शव शहर के हटीगांव इलाके में उनके किराए के मकान के एक कमरे में मिले। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। महिला के पति, उसकी मां और बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन