फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three Chinese astronauts return safely from China space station after six months

China: अंतरिक्ष स्टेशन से सकुशल लौटे चीनी अंतरिक्ष यात्री, 183 दिनों तक रह कर किया काम

Sun, 04 Dec 2022 07:12 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 04 Dec 2022 07:12 PM IST
सार

तियांगोंग स्टेशन के निर्माण को पूरा करने के लिए छह महीने काम करने के बाद तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री रविवार को उत्तरी रेगिस्तान में उतरे।

विज्ञापन
three Chinese astronauts return safely from China space station after six months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter@ TiangongStation

विस्तार

चीन का अंतरिक्ष यान शेनझोउ-14 तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रविवार को इनर मंगोलिया के डोंगफेंग लैंडिंग स्थल पर सुरक्षित उतर गया। तीनों अंतरिक्ष यात्री चेन, लियू और काई 183 दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन परिसर में रहे और रहकर काम किया। तीन अंतरिक्ष यात्रियों को शेनझोउ-14 यान से पांच जून को अंतरिक्ष स्टेशन भेजा गया था। 

विज्ञापन


तियांगोंग स्टेशन के निर्माण को पूरा करने के लिए छह महीने काम करने के बाद तीनों चीनी अंतरिक्ष यात्री रविवार को उत्तरी रेगिस्तान में उतरे। वहीं उनके उतरने से पहले तीन सहयोगी और स्टेशन पहुंचे थे। पहली बार चीन के छह अंतरिक्ष यात्री एक ही समय में अंतरिक्ष में थे।  
विज्ञापन


लैंडिंग के लगभग 40 मिनट बाद चिकित्साकर्मियों द्वारा अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाला गया। वे सभी मुस्करा रहे थे, और अच्छी स्थिति में लग रहे थे, लैंडिंग साइट पर खुशी से हाथ हिला रहे थे। कैप्सूल से बाहर निकलने वाले पहले व्यक्ति चेन ने कहा कि अंतरिक्ष में छह व्यस्त और पूरे महीनों के बाद चीनी अंतरिक्ष स्टेशन की बुनियादी संरचना को पूरा करने के लिए मैं बहुत भाग्यशाली हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (सीएसएमए) ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों ने कई काम पूरे किए। साथ ही उन्होंने 29 नवंबर को पहुंचे शेनझोउ-15 चालक दल के साथ कक्षा में रोटेशन को पूरा करना, अंतरिक्ष स्टेशन परिसर की स्थिति निर्धारित करना, प्रयोग डेटा को देखना कि कितना उपयोग हुआ और डाउनलोड करना। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में कई कार्यों को पूरा किया है। शेनझोउ-15 अंतरिक्ष यान में तीन अंतरिक्ष यात्री - फी जुनलॉन्ग, देंग किंगमिंग और झांग लू सवार थे।


संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ चीन कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहा है। चीन इस साल के अंत तक अंतरिक्ष स्टेशन को पूरा करने की योजना बना रहा है। एक बार तैयार हो जाने के बाद, चीन अंतरिक्ष स्टेशन रखने वाला एकमात्र देश होगा। रूस का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) कई देशों की एक सहयोगी परियोजना है। चीन अंतरिक्ष स्टेशन (सीएसएस) के रूस द्वारा निर्मित आईएसएस के लिए एक प्रतियोगी होने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed