{"_id":"62097bb54287b65dc36ccaa4","slug":"three-candidates-join-tmc-before-bengal-municipal-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: नगरपालिका चुनाव से पहले भाजपा को झटका, तीन उम्मीदवार टीएमसी में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: नगरपालिका चुनाव से पहले भाजपा को झटका, तीन उम्मीदवार टीएमसी में शामिल
Mon, 14 Feb 2022 03:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Feb 2022 03:14 AM IST
सार
टीएमसी में शामिल होने वाले इन तीन उम्मीदवारों को भाजपा ने गरुलिया नगरपालिका के वार्ड संख्या 12, 17 और 18 से उम्मीदवार बनाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल में नगरपालिका चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका लगा है। भाजपा के तीन उम्मीदवार टीएमसी में शामिल हो गए हैं। नामांकन वापस लेने वालों में प्रत्याशी पूर्व विधायक सुनील सिंह, उनके बेटे आदित्य और गरुलिया नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह शामिल हैं। गरुलिया समेत 108 नगर पालिकाओं में 27 फरवरी को मतदान होना है।
विज्ञापन
तीनों नेता भाजपा के बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह के संबंधी हैं। अर्जुन सिंह साल 2019 में टीएमसी का साथ छोड़ भाजपा में आ गए थे। टीएमसी में शामिल होने वाले इन तीन उम्मीदवारों को भाजपा ने गरुलिया नगरपालिका के वार्ड संख्या 12, 17 और 18 से उम्मीदवार बनाया था। तीनों ने भाजपा की कार्य करने की शैली पर सवाल उठाते हुए शनिवार को दिन में इन चुनावों से अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
सौरभ सिंह ने भाजपा छोड़ने को लेकर कहा, हमने 2019 में भाजपा में शामिल होकर गलती की थी। पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करती। हम जिस तरह से काम करना चाहते थे, भाजपा में रहते हुए उस तरह से काम नहीं कर पा रहे थे। तीनों नेताओं ने भाजपा छोड़ने के बाद नेहाटी से विधायक पार्थ भौमिक और राज्य सरकार में मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक से बैरकपुर में मुलाकात की थी।
विज्ञापन