फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three Bengal ministers visit trouble-torn Sandeshkhali to speak to people about grievances

WB: बिगड़े हालात देख संदेशखाली पहुंचे बंगाल के तीन मंत्री, कहा- हम आवाज दबाने की कोशिश नहीं कर रहे

Sun, 18 Feb 2024 03:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संदेशखाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संदेशखाली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 18 Feb 2024 03:23 PM IST
सार

बंगाल की पूरी सियासत अभी संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है। संदेशखाली सियासी जंग का मैदान बना हुआ है। यहां भाजपा और पुलिस में झड़प जारी है। अब टीएमसी भी अपने बचाव में उतर आई है।

विज्ञापन
Three Bengal ministers visit trouble-torn Sandeshkhali to speak to people about grievances
संदेशखाली की घटना पर गुस्सा जाहिर करतीं महिलाएं। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव इन दिनों चर्चा में है। गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया है। बंगाल की पूरी सियासत अभी संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है। संदेशखाली सियासी जंग का मैदान बना हुआ है। यहां भाजपा और पुलिस में झड़प जारी है। अब टीएमसी भी अपने बचाव में उतर आई है। उसका कहना है कि विपक्ष राजनीति कर रहा है, लेकिन हम आरोपियों पर कार्रवाई करना जारी रखेंगे, चाहें वे हमारे लोग ही क्यों न हों। वहीं, बंगाल के तीन मंत्री भी लोगों की समस्या सुनने के लिए संदेशखाली पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


टीएमसी प्रतिनिधिमंडल संदेशखली पहुंचा। 

विज्ञापन


ग्रामीणों की शिकायतें दर्ज करने के लिए शिविर भी लगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल के तीन मंत्री रविवार को संदेशखाली पहुंचे। वह लोगों से उनकी शिकायत के बारे में बात करने के लिए प्रदर्शन वाली जगह पर पहुंचे। इतना ही नहीं, भूमि विभाग ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से जमीन हड़पने के बारे में ग्रामीणों की शिकायतें दर्ज करने के लिए शिविर भी लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये तीन मंत्री पहुंचे
मंत्री पार्थ भौमिक, सुजीत बोस और बीरबाहा हांसदा लोगों से उनकी शिकायतों के बारे में बात करने के लिए कालीनगर गांव गए। इस दौरान उनके साथ संदेशखाली के तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुकुमार महता भी थे।

सुजीत बोस ने पत्रकारों से कहा, 'हम यहां लोगों और स्थानीय पार्टी नेतृत्व से बात करने आए हैं। हम उन स्थानों का दौरा कर रहे हैं जहां सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।' गौरतलब है, भाजपा टीम के हिस्से के रूप में आए केंद्रीय मंत्रियों सहित विपक्षी पार्टी के नेताओं को प्रशासन ने संदेशखाली जाने से रोक दिया गया है। संदेशखाली में 19 स्थानों पर निषेधाज्ञा लागू है।


16 पंचायत क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की
बोस ने दावा किया कि संदेशखली में कुछ स्थानों से आरोप लगे हैं, जिसमें 16 पंचायत क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा, 'हम किसी की आवाज दबाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता शिबू हाजरा और उत्तम सरदार को पुलिस ने आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। 

विपक्ष राजनीति कर रहा है
संदेशखली की घटना पर टीएमसी नेता सुजीत बोस ने कहा, 'कुछ दिन पहले हमारे नेता वहां गए थे। हम आज आए हैं और मौजूदा हालात के बारे में लोगों से बात करेंगे। विपक्ष राजनीति कर रहा है। संदेशखाली में कोई समस्या हुई है, अगर उसमें हमारे लोग शामिल हैं, तब भी गिरफ्तारी की गई है। आप सभी ने देखा है कि दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ लोगों ने शिबू हाजरा और उत्तम सदर के खिलाफ शिकायत की है और पार्टी ने कार्रवाई की है। हम ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में शांति चाहते हैं। संविधान में जो कुछ भी है, उसका पालन किया जाएगा। '

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed