फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Threat to kill Prime Minister Narendra Modi, Mumbai Police received message, investigation started

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, मुंबई पुलिस को मिला मैसेज, जांच शुरू

Sat, 07 Dec 2024 05:08 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 07 Dec 2024 05:08 PM IST
सार

जांच में सामने आया है कि पीएम को जान से मारने की धमकी देने वाला मैसेज राजस्थान के अजमेर से भेजा गया था। मैसेज भेजने वाले संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम को अजमेर भेजा गया है। 

विज्ञापन
Threat to kill Prime Minister Narendra Modi, Mumbai Police received message, investigation started
पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस को शनिवार को व्हाट्सएप पर यह मैसेज मिला। मैसेज मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि पीएम को जान से मारने की धमकी देने वाला मैसेज राजस्थान के अजमेर से भेजा गया था। मैसेज भेजने वाले संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम को अजमेर भेजा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर कुछ घंटे पहले यह संदेश भेजा गया। इसमें कहा गया कि दो आईएसआई एजेंटों और पीएम मोदी को निशाना बनाने के लिए बम ब्लास्ट करने की साजिश की जा रही है। जांचकर्ताओं को संदेह है कि संदेश भेजने वाला मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति है या शराब के नशे में उसने संदेश भेजा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर पहले भी ऐसे धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले 27 नवंबर को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके पीएम मोदी को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी। कॉल का पता पश्चिमी उपनगरों के अंबोली से लगाया गया और इसके बाद मामला दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस की एक टीम ने महिला कॉलर का पता लगाया और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। जांच के बाद महिला मानसिक रूप से अस्थिर पाई गई और कॉल को 'शरारत' के तौर पर पाया गया। अधिकारी ने बताया कि महिला का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान खान को जान से मारने की धमकी का संदेश भी मिला था
मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर 7 नवंबर को कई संदेश आए, जिसमें कहा गया था कि संदेश भेजने वाला बिश्नोई गिरोह का सदस्य है। इस संदेश में चेतावनी दी गई थी कि अगर सलमान खान ने पांच करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। भेजने वाले ने चेतावनी दी कि वह 'मैं सिकंदर हूं' गीत के लेखक को भी मार देगा। हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed