{"_id":"5aef18144f1c1bed778b6f28","slug":"threat-of-tsunami-will-be-known-alerts-will-be-released-from-height-of-the-waves","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनामी का खतरा पहले पता चल सकेगा, लहरों की ऊंचाई पर जारी होगा अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुनामी का खतरा पहले पता चल सकेगा, लहरों की ऊंचाई पर जारी होगा अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 06 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में जल्द ही विनाशकारी समुद्री तूफान 'सुनामी' के तट तक पहुंचने के समय के बारे में पूर्वानुमान लगाना संभव हो सकेगा। इस पूर्वानुमान से जानमाल के नुकसान को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी। भूविज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशियन इंर्फोमेशन सर्विसेज (आईएनसीओआईएस) ने इस संबंध में एक मॉडल विकसित किया है।
विज्ञापन
सेंटर के निदेशक एसएससी शिनॉय ने बताया कि इस मॉडल से यह पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा कि समुद्री पानी कितने समय बाद तट तक पहुंचेगा। शिनॉय ने कहा कि यह देश की सुनामी त्वरित चेतावनी प्रणाली के तहत लेवल-3 का अलर्ट होगा।
विज्ञापन
इस प्रणाली को 2004 की घातक सुनामी के बाद शुरू किया गया था। लेवल-1 के तहत सुनामी की तीव्रता की जानकारी दी जाती है। लेवल- 2 में संभावित सुनामी और उसकी लहरों की ऊंचाई के बारे में जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन