फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Threat of blowing Siddhi Vinayak Temple in the drama of unilateral love

एकतरफा प्रेम के ड्रामे में सिद्धि विनायक मंदिर उड़ाने की धमकी, युवक गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2019 01:55 AM IST
Avdhesh Kumar मुंबई, अमर उजाला ब्यूरो
मुंबई, अमर उजाला ब्यूरो Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 18 Jun 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Threat of blowing Siddhi Vinayak Temple in the drama of unilateral love
सिद्धिविनायक मंदिर
एकतरफा प्रेम के ड्रामे में सिद्धि विनायक मंदिर उड़ाने की धमकी देने वाले युवक केतन घोड़के को पुलिस ने सोमवार को विक्रोली से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को घोड़के ने ठाणे के विवियाना मॉल के वॉशरूम में संदेश लिखा था- ‘हिंदुस्तान पर फतेह। जिहाद-उल-अकबर। टारगेट- दादर सिद्धि विनायक, बूम’। साथ ही वहां एक मोबाइल नंबर भी लिख दिया। खबर मिलते ही मुंबई और ठाणे पुलिस अलर्ट हो गई थीं। पुलिस के मुताबिक घोड़के एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। 
विज्ञापन


वह सात साल से एक लड़की के साथ ‘रिलेशनशिप’ में था। कुछ दिनों पहले ही ब्रेक-अप हुआ था। जब उसने लड़की को एक मित्र के साथ घूमते देखा तो उसे सबक सिखाने के लिए संदेश और उसका मोबाइल नंबर वॉशरूम में लिख दिया। युवक ने स्वीकार किया कि वह लड़की से बदला लेना चाहता था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed