{"_id":"5ae258134f1c1b57098b6b29","slug":"those-who-speak-against-the-judiciary-will-take-action-petition-filed-in-the-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायपालिका के खिलाफ बोलने वालों पर होगी कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट में यचिका की दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
न्यायपालिका के खिलाफ बोलने वालों पर होगी कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट में यचिका की दायर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Apr 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका के खिलाफ गलतबयानी करने वालों पर कार्रवाई करने की याचिका स्वीकार कर ली है। याचिकाकर्ता वकील व भाजपा नेता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि कुछ वकील और राजनेता सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर न्यायपालिका की अवमानना कर रहे हैं।
गौरव भाटिया ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ वरिष्ठ वकील और नेता सार्वजनिक रूप से न्यायपालिका और अदालत के खिलाफ बोल रहे हैं। अदालत को इस पर गौर करना चाहिए। पीठ ने कहा कि याचिका पर अगले मंगलवार या बुधवार सुनवाई होगी।
गौरव भाटिया ने राजनीति दलों से जुड़े कुछ लोगों और कार्यकर्ताओं द्वारा जजों के खिलाफ किए गए ट्वीट का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि कुछ ट्वीट तो ऐसे हैं कि उन्हें अदालत में पढ़ा भी नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका और जजों के खिलाफ गलत बयान देने वाले वकीलों और नेताओं के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई होनी चाहिए।