फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Those who chose to be slaves should not comment on us: Raut on Ajit Pawar

Maharashtra: संजय राउत का डिप्टी CM अजित पवार पर तीखा हमला; कहा- जो गुलाम बन गए, उन्हें बोलने का अधिकार नहीं

Mon, 01 Jan 2024 05:08 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 05:08 PM IST
सार

शिवसेना(यूबीटी) नेता संजय राउत और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बीच जुबानी जंग छिड़ गई हैं। संजय राउत ने अजित पवार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो कायर हैं, जिन्होंने गुलामी स्वीकार की है, उन्हें बोलने का अधिकार नहीं हैं।  

विज्ञापन
Those who chose to be slaves should not comment on us: Raut on Ajit Pawar
संजय राउत का अजित पवार पर हमला। - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियां शिवसेना और एनसीपी के दो धड़े हो जाने के बाद से ही राज्य की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग फिर से शुरू हो गई हैं। अजित पवार पर कटाक्ष करते हुए संजय राउत ने सोमवार को कहा कि जिन लोगों ने गुलामी को स्वीकार किया है, उन्हें महा विकास अघाड़ी (एमवीए) नेताओं पर टिप्पणी करने का कोई अधिकारी नहीं हैं। 
विज्ञापन


संजय राउत बोले, जो कायर, उन्हें टिप्पणी का अधिकार नहीं
संजय राउत ने टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर हमला करते हुए कहा कि जो कायर हैं, उन्हें हम पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए, जिन्होंने गुलामी को चुना है, उन पर मुझे ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं हैं। अगामी लोकसभा चुनाव दिखाएगा कि कौन झगड़ालू हैं। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र का लगातार अपमान हो रहा है, लेकिन सत्ता में बैठें लोग चुप्पी साधे हुए हैं। उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर तीखा हमला करते हुए संजय राउत ने कहा कि जो गुलाम हो चुके हैं, उन्हें दूसरों की आलोचना करने का क्या अधिकार हैं। गौरतलब है कि अजित पवार पिछले जुलाई में आठ विधायकों के साथ शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे। साथ ही एनसीपी में दो फाड़ के बाद अजित पवार ने एनसीपी और उनके चुनाव चिन्ह पर अपना दावा ठोका था। 
विज्ञापन


एमवीए के सहयोगियों के बीच कोई खींचतान नहीं- राउत
इसी बीच, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा कि लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सहयोगियों के बीच कोई खींचतान नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी और केंद्र एवं महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेताओं के बीच अच्छी समझ है। राउत ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) माराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 23 पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद कांग्रेस में नाराजगी पैदा हो गई थी। अब उन्होंने कहा है कि उम्मीदवारों के चयन में जीतने की क्षमता ही मानदंड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed