फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This year, most youth won the National Award for Arts

इस साल सर्वाधिक युवाओं ने जीता कला का राष्ट्रीय पुरस्कार

Sat, 07 Mar 2020 05:49 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 07 Mar 2020 05:49 AM IST
सार

  • राष्ट्रीय ललित कला पुरस्कार पाने वाले 15 में 12 युवा
  • सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर बनाई गई कलाकृतियां रहीं अव्वल

विज्ञापन
This year, most youth won the National Award for Arts
प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ललित कला पुरस्कार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कला के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को हर साल दिया जाने वाला देश का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ललित कला पुरस्कार इस साल युवाओं के नाम रहा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 15 लोगों को बुधवार को ये पुरस्कार प्रदान किए जिनमें 12 युवा कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन


इन युवाओं की कृतियों से प्रभावित राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के अध्यक्ष उत्तम पचारणे ने कहा इससे यह जाहिर है हमारी कला की धरोहर जिम्मेदार पीढ़ी के हाथों में है। जिन युवा कलाकारों को पुरस्कार मिला हैं उनमें से ज्यादातर की कलाकृतियां सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं। इनमें महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक मुक्ति, प्राकृतिक छरण, मानवीय व जीवन मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे रहे। ज्यादातर युवा 25 से 35 साल आयु वर्ग हैं।
विज्ञापन


केरल के अनूप मंजुखी ने लकड़ी के बंडलों को ऑयल पेंट से कैनवास पर उतारा है। जो संगठन और शक्ति की ताकत दिखाती है। महाराष्ट्र के डेविड मालाकर ने एक बिल्ली की अपने बच्चों से बातचीत को चित्रित किया है। जो विकास के नाम पर बसे कंकरीट के शहरों में अपने आशियाने को लेकर फिक्रमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवेंद्र कुमार खरे की पेड़ों के बेतहासा कटान, फारुक अहमद हलदर ने गरीबी, हरी राम कुम्भावत ने मानवीय मूल्यों व रिश्तों, केसरी नंदन प्रसाद ने काल चक्र, मोहन कुमार ने मनुष्यता और उसके करीब रहने वाले जंतुओं, सागर बसंत कांबले ने गुफा चित्रों को, सतविंदर कौर ने महिलाओं में आए बदलाव, सुनील थिरुवनियूर ने जंगल और वनस्पतियों को कला का रूप दिया है। मंडी हाउस स्थित रवींद्र भवन में लगे राष्ट्रीय कला मेले में युवाओं की इन कलाकृतियों को देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed