{"_id":"5c7a235fbdec22090f3fd14a","slug":"this-teenager-appears-for-his-board-exams-a-day-after-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बे को सलाम, सर्जरी के एक दिन बाद बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा गया यह छात्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जज्बे को सलाम, सर्जरी के एक दिन बाद बोर्ड परीक्षा देने पहुंचा गया यह छात्र
Sat, 02 Mar 2019 12:01 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 साल का एक छात्र जो दसवीं में पढ़ रहा है उसकी एक दिन पहले ही आपातकालीन सर्जरी हुई थी। इसके बावजूद वह अपनी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंच गया। इस छात्र का नाम विशाल मौर्य है। वह ठाणे के होम ऑफ फेथ इंग्लिश स्कूल में पढ़ता है। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ दिनों पहले उसके बाएं हाथ में भयानक संक्रमण हो गया था।
विज्ञापन
मौर्य संक्रमण को खत्म करने के लिए दवाएं ले रहा था लेकिन यह परिस्थिति उस समय बदतर हो गई जब उसके बाएं हाथ में सूजन आ गई। गुरुवार को बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले उसे आपातकालीन सर्जरी करवाकर संक्रमित हिस्से को हटाना पड़ा। बाएं हाथ में लगी पट्टी की वजह से वह परीक्षा लिखने में असमर्थ था। इसी वजह से उसने लेखक (अपना पेपर लिखने वाला) के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
बोर्ड ने उसके निवेदन को मानते हुए उसे लेखक मुहैया करवा दिया। विशाल के पिता ठाणे में सब्जियां बेचते हैं। विशाल ने कहा, 'मैं अपने बाएं हाथ से उत्तर पुस्तिका को पकड़ नहीं सकता था। जिसकी वजह से मेरे लिए परीक्षा लिखना, खासतौर से डायग्राम बनाना मुश्किल हो गया था। सर्जरी के बाद मेरे हाथ में बहुत दर्द हो रहा था लेकिन मुझे यह उम्मीद थी कि मैं किसी भी तरह अपना बेहतरीन दे पाउं।'
विज्ञापन