फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   this place in Tamil Nadu Is Freezing At Near Zero Degrees know the reason

Tamil Nadu: तमिलनाडु की इस जगह का तापमान पहुंचा एक डिग्री पर, आम जन-जीवन प्रभावित, खेती पर पड़ रहा असर

Thu, 18 Jan 2024 05:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Jan 2024 05:24 PM IST
सार

एक स्थानीय चाय श्रमिक संघ के सचिव ने कहा कि दिसंबर में भारी बारिश और कड़ाके की ठंड से चाय की खेती प्रभावित हो रही है। यह आने वाले समय में उत्पादन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। 

विज्ञापन
this place in Tamil Nadu Is Freezing At Near Zero Degrees know the reason
नीलगिरि का तापमान पहुंचा एक डिग्री पर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के नीलगिरि में तापमान में गिरावट के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर खेती पर भी दिखने लगा है। हरे-भरे लॉन पाले से भरे हुए हैं। इस भीषण ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


नीलगिरि में पड़ी बेमौसम ठंड
आधिकारिक डेटा के अनुसार, उधगमंडलम के कंथाल और थलाईकुंठा में तापमान गिरकर एक डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं बोटानिकल गार्डेन में पारा दो डिग्री सेल्सियस पर था। स्थानीय लोग और पर्यावरण कार्यकर्ता इस बेमौसम ठंड को लेकर काफी चिंतित हैं। 
विज्ञापन


नीलगिरि पर्यावरण सामाजिक ट्रस्ट के वी. शिवदास ने इस बेमौसम ठंड का कारण ग्लोबल वॉर्मिंग को बताया है। उन्होंने कहा, 'ठंड की शुरुआत में देरी हो रही है और इस तरह से होने वाले जलवायु परिवर्तन नीलगिरि के लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती है। यहां बड़े पैमाने पर होने वाले चाय बागान को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चाय की खेती हो रही प्रभावित
एक स्थानीय चाय श्रमिक संघ के सचिव ने कहा, 'दिसंबर में भारी बारिश और कड़ाके की ठंड से चाय की खेती प्रभावित हो रही है।' यह आने वाले समय में उत्पादन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। सब्जी उत्पादक किसानों का कहना है कि इस मौसम का असर खास तौर पर गोभी पर पड़ रहा है।' 


एक सरकारी ने बताया कि इस मौसम में काम के लिए सुबह निकलना मुश्किल हो रहा है। इस मौसम में दो पहिया वाहन चलाना भी मुश्किल है। सांस लेने में परेशानी हो रही है और सिर दर्द की शिकायत भी हो रही है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed