फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This is happening like a conspiracy says Congress leader Mallikarjun Kharge on 12 Meghalaya Congress MLAs joining TMC

मेघालय मामला: खड़गे बोले- साजिश के तहत टीएमसी में गए हमारे 12 विधायक, लेकिन भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ते रहेंगे 

Thu, 25 Nov 2021 05:32 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 25 Nov 2021 05:32 PM IST
सार

मेघालय में कांग्रेस विधायकों के टीएमसी में जाने के मुद्दे पर वरिष्ठ नेता खड़गे ने कहा कि ये साजिश के तहत हो रहा है लेकिन भाजपा के खिलाफ लड़ाई में सभी का स्वागत है।

विज्ञापन
This is happening like a conspiracy says Congress leader Mallikarjun Kharge on 12 Meghalaya Congress MLAs joining TMC
मल्लिकार्जुल खड़गे (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

मेघालय में 12 कांग्रेस विधायकों के तृमणूल कांग्रेस में शामिल होने की घटना को कांग्रेस ने एक साजिश करार दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोक सभा  में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह एक साजिश के तहत हो रहा है। हमारी पार्टी के लोग खासकर हमारी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और आलाकमान के अन्य लोग इस मामले को देख रहे हैं। वे इस संबंध में निर्णय लेंगे।  

विज्ञापन


खड़गे बोले- भाजपा के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आने की कोशिश करेंगे
खड़गे ने कहा, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि हम संसद में भाजपा को हराने और उसकी विचारधारा के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आने की कोशिश करेंगे, चाहे हम किसी भी पार्टी या विचारधारा के हों। हमेशा हमारे साथ रहे लोगों से मिलकर हम भाजपा के खिलाफ लड़ते रहेंगे। 
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि हम कृषि कानूनों के मुद्दे पर लड़ेंगे। हमने 15-16 मुद्दों की एक सूची भी तैयार की है जिन पर हम एक समझौते पर आ सकते हैं और हम संसद में एकता के साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के झगड़े हमेशा होते रहे हैं, अब टिप्पणी करने का कोई फायदा नहीं है। संसद के अखाड़े में एक साथ लड़ना महत्वपूर्ण है क्योंकि राहुल गांधी ने फ्लोर नेताओं की एक कोर कमेटी की बैठक में कहा था कि पार्टियों की अलग-अलग विचारधाराएं हो सकती हैं लेकिन हमारा साझा लक्ष्य बीजेपी से लड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed