फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This Diwali will be illuminated with Eco friendly crackers, says Dr Harsh Vardhan

इको फ्रेंडली पटाखों और फुलझड़ियों से रोशन होगी दीपावली, प्रदूषण से मिलेगी निजात

Sun, 06 Oct 2019 05:01 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Oct 2019 05:01 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ये पटाखे उपलब्ध कराने का एलान किया
  • क्यूआर कोड और ग्रीन लोगो से लैस किए जाएंगे ये इको फ्रेंडली पटाखे
  • नए पटाखों का उत्पादन शुरू, बेरियम नाइट्रेट का इस्तेमाल नहीं होगा
  • अनार, फुलझड़ी, हंटर, सुतली बम आदि का इको फ्रेंडली वर्जन मिलेगा

विज्ञापन
This Diwali will be illuminated with Eco friendly crackers, says Dr Harsh Vardhan
इको फ्रेंडली पटाखे लॉन्च करते डॉ. हर्षवर्द्धन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

खुशियों का त्योहार दीपावली इस बार पर्यावरण अनुकूल पटाखों से गुलजार होगी। शनिवार को विज्ञान, तकनीक और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इन पटाखों को जनता के लिए उपलब्ध कराने का एलान किया। उन्होंने कहा इससे परंपरागत पटाखों से होने वाले प्रदूषण से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय पर्यावरण तकनीकी संस्थान (नीरी), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने चार प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर परंपरागत पटाखों अनार, फुलझड़ी, हंटर, सुतली बम और चकरी राकेट का इको फ्रेंडली वर्जन और नए पटाखों की शृंखला जारी की है। 
विज्ञापन


इन पटाखों को क्यूआर कोड और ग्रीन लोगो से लैस करके जारी किया गया है। कोड को स्कैन करते ही पटाखे की सभी विशेषताएं सामने आएंगी। उन्होंने कहा नए पटाखों का उत्पादन और उपलब्धता शुरू हो गई है। परंपरागत पटाखों की स्वीकृति के लिए 22 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट की तारीख का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में प्रदूषण के लिहाज से यह एक सार्थक कोशिश है। इन पटाखों की खासियत यह है कि इनमें परंपरागत पटाखों को बनाने में इस्तेमाल होने वाला बेरियम नाइट्रेट नहीं है।

पटाखों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

हर साल दिल्ली एनसीआर समेत कई बड़े शहर दशहरा से दीपावली तक पटाखों, पराली जलाने समेत अन्य वजहों से स्मॉग से जूझते हैं। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने दीपावली से पहले पटाखों पर रोक लगा दी थी। पटाखों के जलाने का समय भी केवल दो घंटे ही रखा था। इसके अलावा पटाखों के उत्पादन को भी प्रतिबंधित किया गया था। कोर्ट ने केवल इको फ्रेंडली पटाखों को ही अनुमति दी थी।

इको फ्रेंडली पटाखों से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर अथवा ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए ईमेल आईडी director@neeri.res.in या हेल्प लाइन नंबर +918617770964 और +919049598046 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed