फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This date is recorded in history in the name of many good bad events

इतिहास में दर्ज है यह तारीख: महात्मा गांधी ने आज ही के दिन विदेशी वस्त्रों की जलाई थी होली 

Wed, 22 Aug 2018 12:36 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Aug 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
This date is recorded in history in the name of many good bad events
mahatma gandhi
वर्ष के 8वें महीने का यह 22वां दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल वह 22 अगस्त का ही दिन था, जब आस्ट्रिया ने इटली के वेनिस शहर पर चालक रहित गुब्बारों से हमला किया था। यह घटना इतिहास के पन्नों में दुनिया के पहले हवाई हमले के तौर पर दर्ज है।
विज्ञापन


इतिहास में 22 अगस्त की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1639 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (तत्कालीन मद्रास) की स्थापना की।

1848 : अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।

1849 : ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से इतिहास का पहला हवाई हमला किया।

1921 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।

1922 : जनरल माइकल कोलिन्स की पश्चिम कॉर्क में हत्या कर दी गई।

1944 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के गठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।

1969: अमेरिका में समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत।

2007 : अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एण्डेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा।
विज्ञापन


2007 : मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed