फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Third Vande Bharat train starting between Mumbai and Ahmedabad

Indian Railways: इसलिए मुंबई से अहमदाबाद के बीच शुरू हो रही तीसरी वंदे भारत, जानें पिछली दो ट्रेनों का हाल

Sat, 18 May 2024 08:08 PM IST
मिथिलेश नौटियाल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 18 May 2024 08:08 PM IST
सार

Indian Railways: आने वाले दिनों में भारतीय रेलवे मुंबई और अहमदाबाद के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। चेन्नई की इंटीग्रल रेल कोच फैक्ट्री में निर्मित इस नई ट्रेन का 15 हजार किलोमीटर ट्रायल रन पूरा हो गया है।

विज्ञापन
Third Vande Bharat train starting between Mumbai and Ahmedabad
वंदे भारत - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई और अहमदाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में भारतीय रेलवे मुंबई और अहमदाबाद के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। चेन्नई की इंटीग्रल रेल कोच फैक्ट्री में निर्मित इस नई ट्रेन का 15 हजार किलोमीटर ट्रायल रन पूरा हो गया है। नई वंदे भारत ट्रेन पिछले मॉडल जैसे कि नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-कटरा रूट पर चलने वाली ट्रेनों की तुलना में बहुत ज्यादा ही एनर्जी एफिशिएंट और आरामदायक हैं। इसे टॉप स्तर की सुरक्षा और सुविधाएं देने के लिए डिजाइन किया गया है। जो कि मुंबई और अहमदाबाद रूट पर यात्रा को बेहतर और सुगम बनाएगा।

विज्ञापन


इस वजह से शुरू होगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन
रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, इस रुट तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस इसलिए शुरू की जा रही क्योंकि जो दो वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जा रही है, वह अपनी पूरी क्षमता के साथ चल रही है। इसी को देखते हुए रेलवे अपनी तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस इन दो शहरों के बीच शुरू करने जा रहा है, ताकि आम यात्रियों को और सुविधा हो सके। नई वंदे भारत ट्रेन सिर्फ 140 सेकंड में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंच जाती है। इसके पिछले मॉडल की तुलना में यात्रा का समय में लगभग 45 मिनट की कमी आएगी। जिसके बाद यह यात्रा करीब 5 घंटे और 25 मिनट में ही पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


सप्ताह में छह दिन चलेगी ट्रेन
जानकारी के अनुसार, दोनों शहरों के बीच शुरू हो रही ये नई ट्रेन रविवार को छोड़कर हफ्ते छह दिन चलेगी। ये ट्रेन अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली, मुंबई सेंट्रल पर रूकेगी। अंतिम सफल ट्रायल पूरा होने के बाद इन ट्रेन को इस रूट पर जल्द ही लांच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed