{"_id":"5aaf935a4f1c1b5a598b4dd4","slug":"third-front-telangana-cm-kc-rao-meets-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरा मोर्चा: मीटिंग के बाद ममता और तेलंगाना CM ने खोले पत्ते, भाजपा की बढ़ सकती है टेंशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तीसरा मोर्चा: मीटिंग के बाद ममता और तेलंगाना CM ने खोले पत्ते, भाजपा की बढ़ सकती है टेंशन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 19 Mar 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। चंद्रशेखर राव ममता से मिलने के लिए कोलकाता पहुंचे। जहां ममता ने गुलदस्ते से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि 'यह एक अच्छी शुरूआत है, राजनीति एक सतत प्रक्रिया है जिसमें कई बार हमें अलग-अलग विचारधारओं के लोगों के साथ काम करना पड़ता है और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं। हमने मीटिंग में जो भी चर्चा की उसका एकमात्र उद्देश्य देश का विकास है।'
विज्ञापन
वहीं तेलंगाना सीएम ने तीसरे मोर्चे के सवाल पर बताया कि 'यह एक सामूहिक और एक संघीय नेतृत्व होगा क्योंकि कांग्रेस-भाजपा नेतृत्व देश के लायक नहीं। जिसके लिए हम अन्य दलों से भी बात करेंगे।'
विज्ञापन
बता दें कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात गैर-भाजपा मोर्चे के गठन के लिए अहम मानी जा रही है। राव राजनीतिक पार्टियों के लिए राष्ट्रीय मोर्चा बनाने को उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। सीएम ऑफिस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि राव कांग्रेस और भाजपा का विकल्प तलाश रहे हैं। इसलिए केंद्र स्तर पर एक समानांतर चलने वाली सरकार होनी चाहिए।
3 मार्च को तीसरे मोर्चे की मुद्दे पर राव ने कहा था कि वह दूसरी पार्टियों के साथ बातचीत कर रहे हैं जिसमें वामदल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा था कि वो सरकार में प्रभावी बदलाव लाना चाहते हैं। 70 सालों के कांग्रेस और भाजपा के शासन की वजह से राजनीतिक सिस्टम फेल हो गया है।
हमें लोगों के बेहतर जीवन के लिए बदलाव लाना होगा। हम सामाजिक न्याय औऱ भ्रष्टाचार मुक्त समाज की बात कर रहे हैं। हर दिन कोई न कोई दलित मारा जा रहा है, जिन जगहों पर दलित मारे जा रहे हैं उनमें से कुछ राज्यों में भाजपा की सरकार है।
मालूम हो कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता ने सबसे पहले राव को तीसरे मोर्चे को समर्थन देने की बात कही थी। वहीं अजीत जोगी और पूर्व झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने भी अपना समर्थन देने की बात कही थी। राव ने 5 मार्च को घोषणा की थी कि वह राजनीतिक मोर्चे की अगुवाई के लिए तैयार हैं।