Railways: नई दिल्ली स्टेशन से नहीं चलेंगी वैशाली-पूर्वा एक्सप्रेस समेत ये ट्रेनें, अब यहां से संचालन की तैयारी
उत्तर रेलवे के सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रिडेवलपमेंट किया जाना है। इसलिए थोड़े समय के लिए कुछ ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर शिफ्ट किया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री ध्यान दे..राजधानी के रेलवे स्टेशन पर रीडेवलपमेंट का काम शुरू होने से पहले यहां से ट्रेनों को शिफ्ट करने की तैयारी शुरु हो चुकी है। इसी क्रम में अब उत्तर रेलवे ने हावड़ा और दिल्ली के बीच चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12303/12304 और 12381/12382) का टर्मिनल स्टेशन बदलने का फैसला किया है। अब यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की जगह शकूरबस्ती से चलाई सकती है। इसी के साथ कुछ और ट्रेंनों को भी नई दिल्ली और दिल्ली जंक्शन के बजाय शकूरबस्ती से चलाने की योजना है। इससे पहले पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, सहरसा गरीब रथ, मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों को नई दिल्ली के बजाए दूसरे स्टेशन चलाने की तैयारी की गई है।
उत्तर रेलवे के सूत्रों का कहना है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रिडेवलपमेंट किया जाना है। इसलिए थोड़े समय के लिए कुछ ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर शिफ्ट किया जाना है। इसी क्रम में पूर्वा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस , नई दिल्ली वाराणसी एक्सप्रेस समेत नौ जोड़ी ट्रेनों को शकूरबस्ती शिफ्ट किया जा रहा है। यदि सब कुछ पूर्व-निर्धारित तरीके से हुआ तो यह शिफ्टिंग 15 अगस्त 2025 से हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से हावड़ा वाया पटना जाने वाली (12303/12304) और वाया गया जाने वाली (12381/12382) पूर्वा एक्सप्रेस अब शकूरबस्ती से रवाना होंगी। इसी के साथ ये ट्रेनें अब नई दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती में ही रुकेगी। इसी तरह नई दिल्ली से सहरसा के बीच चलने वाली (12553/12554) वैशाली एक्सप्रेस, नई दिल्ली से बनारस के बीच चलने वाली (12581/12582) सुपरफास्ट एक्सप्रेस और नई दिल्ली से बलिया के बीच चलने वाली (22581/22582) बलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी शकूरबस्ती से रवाना होगी और वहीं आकर खत्म होगी। नई दिल्ली से हिसार के बीच चलने वाली 54423/54424 हिसार पैसेंजर भी अब शकूरबस्ती से ही चलेंगी और वहीं समाप्त होंगी।
रेलवे से जुड़े लोगों का कहना है कि, पुरानी दिल्ली से भी कुछ ट्रेनों को भी शकूरबस्ती शिफ्ट किये जाने की योजना है। यह योजना भी आगामी 15 अगस्त से ही प्रभावी हो सकती हैं। इनमें दिल्ली से श्रीगंगानगर जाने वाली (12481/12482) इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिल्ली से भटिंडा के बीच चलने वाली (14731/14732) किसान एक्सप्रेस भी अब पुरानी दिल्ली के बजाय शकूरबस्ती से चला करेंगी। दिल्ली से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली (14023/14024) डीईएमयू भी शकूरबस्ती से ही चला करेंगी और वहीं खत्म होंगी।