{"_id":"5bf20667bdec22695a4bf50a","slug":"these-news-will-be-under-focus-today-updates-will-be-available-on-amar-ujala-dot-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Nov 2018 06:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई की अहम बैठक आज, महत्वपूर्ण मुद्दों पर बन सकती है सहमति
विज्ञापन
बढ़ते एनपीए और छोटे उद्योगों को कर्ज देने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ चल रहे टकराव के बीच रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अहम बैठक सोमवार को होगी। इसमें सरकार के समर्थक सदस्य केंद्रीय बैंक नीति में बदलाव के लिए आरबीआई पर दबाव बना सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि बैठक में दोनों पक्ष कुछ मुद्दों पर आपसी सहमति पर पहुंचने के पक्ष में हैं।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
पंजाबः अमृतसर पहुंची NIA की तीन सदस्यीय टीम, आतंकी हमले की करेगी जांच
पंजाब के अमृतसर में स्थित निरंकारी भवन में रविवार सुबह हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा है। पंजाब डीजीपी ने भी कहा है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। एनआईए की तीन सदस्यीय टीम आज अमृतसर में घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
एनसीआर में विकास के नए द्वार खोलेगा केएमपी एक्सप्रेस-वे, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे निर्धारित समय से तीन माह पहले सोमवार को देश को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके चालू होने से दिल्ली-एनसीआर में विकास के नए द्वार खुलेंगे। 135 किलोमीटर लंबे और 6400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 11 बजे सुल्तानपुरी में आयोजित जनविकास रैली में करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
आज मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, करेंगे कई सभाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। योगी 19 नवंबर को इंदौर, रतलाम, धार और खंडवा जिलों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
6.7 तीव्रता के भूकंप से कांपा फिजी का शहर लंबासा
दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित फिजी के लंबासा शहर में 6.7 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। संयुक्त राष्ट्र भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक रात करीब 8.25 बजे भूकंप के झटके आए।
पढ़ें पूरी खबर