{"_id":"5c63800ebdec227376728323","slug":"these-news-will-be-kept-focus-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
Wed, 13 Feb 2019 07:55 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 13 Feb 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 'आप' की महारैली रैली, संबोधित करेंगी ममता बनर्जी
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में बुधवार को जंतर मंतर पर होने वाली विपक्ष की रैली में हिस्सा लेंगी। रैली के बाद ममता बनर्जी संसद भवन भी जाएंगी। बनर्जी राजधानी में बुधवार को जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित ‘तानाशाही हटाओ, देश बचाओ’ रैली को संबोधित करेंगी।
पढ़ें पूरी खबर
अर्पित पैलेस अग्निकांड की जांच उपायुक्त को सौंपी, 3 दिन में रिपोर्ट पेश करने का आदेश
होटल अर्पित पैलेस में आग से 17 लोगों की मौत के मामले में लापरवाही की जांच केशवपुर जोन की उपायुक्त इरा सिंघल को सौंपी गई है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम आयुक्त की ओर से जारी इस आदेश में शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
रूस के रिहायशी इलाकों में सड़कों पर दिखे पोलर बीयर, आपातकाल घोषित
रूस के व्यस्त रिहायशी इलाके की सड़कों पर पोलर बीयर दिखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। नोवा जिमिया द्वीप समूह में पोलर बीयर ने लोगों पर हमला भी किया, जिसके बाद यहां आपातकाल घोषित कर दिया गया है। रूस में पोलर बीयर के शिकार पर प्रतिबंध है, इसलिए उन्हें मारा नहीं जा सकता।
पढ़ें पूरी खबर
शाह-योगी का अध्यात्मिक दौरा आज, सपा कार्यकर्ताओं ने बनाई विरोध की रणनीति
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कुंभ क्षेत्र में होंगे। यह उनका निजी और अध्यात्मिक दौरा बताया जा रहा है लेकिन मंगलवार की घटना के बाद उनके विरोध की आशंका बन गई है।
पढ़ें पूरी खबर
एएमयू छात्रसंघ चेयर्स पर मुकदमा दर्ज, प्रॉक्टर और रजिस्ट्रार के खिलाफ भी दी गई है तहरीर
एएमयू, रजिस्ट्रार आफिस के बाहर और एएमयू सर्किल पर हुए घटनाक्रम में अब तक दो मुकदमे दर्ज हुए हैं, जबकि पुलिस के पास दोनों ओर से आधा दर्जन तहरीरें पहुंच गई हैं। इनमें भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में छात्रसंघ के तीनों पदाधिकारियों अध्यक्ष, सचिव व उपाध्यक्ष सहित दर्जन भर छात्र नेता आरोपी बनाए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
अफगानिस्तान में शांति के लिए अमेरिका से बातचीत को तालिबान ने बनाई नई टीम
अफगानिस्तान में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के तहत अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तालिबान ने 14 सदस्यों की नई टीम घोषित की है। यह टीम इसी महीने अमेरिकी प्रतिनिधि जालमे खालिजाद के साथ विचार-विमर्श करेगी। तालिबान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुल्ला अब्बास स्टानिकजई के पास है।
पढ़ें पूरी खबर