कुलभूषण को PAK ने दी फांसी की सज़ा, भारत खफा, ये 4 कदम चलकर टल सकती है मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार भारत इस मुद्दे को काफी गंभीरता से ले रहा है। भारत इसे पाकिस्तान के राजनीतिक धोखे के रूप में ले रहा है जो पडोसी मुल्क ने इसे दिया है। दूसरी ओर अब बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तानी अदालत द्वारा कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भारत के पास क्या विकल्प मौजूद हैं। जिससे कुलभूषण को फांसी की सजा से बचाया जा सके।
आइए डालते हैं कुछ ऐसे ही विकल्पों पर एक नजर-
भारत का शीर्ष नेतृत्व सीधे दखल करे
कुलभूषण मामले में भारत के पास मौजूद विकल्पों में से एक ये भी है कि देश का शीर्ष नेतृत्व सीधे इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करे और पाक के हुक्मरानों के समक्ष इस मुद्दे को उठाए। इससे पाकिस्तान पर सीधे दबाव बनेगा और वो इस मुद्दे पर कोई गंभीर कदम उठा सकता है। पाकिस्तान कभी नहीं चाहेगा दोनों देशों के सबंधों पर इस मुद्दे का असर पड़े।
कुलभूषण को दी जाए पर्याप्त कानूनी मदद
कुलभूषण मामले में भारत पाकिस्तान पर उन्हें पर्याप्त कानूनी मदद न देने का आरोप भी लगा रहा है। ऐसे में एक विकल्प ये भी है कि कुलभूषण को पर्याप्त और मजबूत कानूनी मदद मिले तो इस मुद्दे को पाकिस्तान की उच्च अदालतों में मजबूती से उठाया जा सकता है।
संयुक्त राष्ट्र में उठाया जाए मुद्दा
भारत के पास एक विकल्प इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने का भी है। जिस तरह पाकिस्तान में आनन फानन में कुलभूषण के खिलाफ मुकदमा चलाकर सालभर में ही उसे फांसी की सजा सुना दी गई उससे इस मामले की पूरी कानूनी प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पाकिस्तान ने भारत की मांग पर भी उसके राजनयिकों को कुलभूषण से मिलने की इजाजत नहीं दी थी न ही कोई पर्याप्त कानूनी मदद मुहैया कराई गई। जिसकी वजह से मामले में न्याय के प्राकृतिक सिद्धांतों का भी उल्लंघन होता दिख रहा है। ऐसे में भारत इस मुद्दे को मजबूती के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा सकता है।
कूटनीतिक स्तर पर पाक पर दबाव बनाए भारत
भारत के पास एक विकल्प ये भी है कि वह इस मुद्दे पर पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बनाए। इसके लिए भारत पाकिस्तान की दुखती रगों पर दबाव बनाकर कुलभूषण मुद्दे पर न्याय की उम्मीद कर सकता है।