फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These elections will be the litmus test of 'Brand Modi', G20 - Chandrayaan will also be litmus test

BJP: 'ब्रांड मोदी' का लिटमस टेस्ट होंगे ये चुनाव, G20 - चन्द्रयान की भी होगी अग्निपरीक्षा

Tue, 12 Sep 2023 09:20 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार
BJP: भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर राज्य में वोट मांग रही है। इसके लिए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के नाम जनता को गिनाए जा रहे हैं और इसी के जरिए जनता में वोट मांगे जा रहे हैं।
loader
These elections will be the litmus test of 'Brand Modi', G20 - Chandrayaan will also be litmus test
रणनीति में बदलाव करेगी भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बाद भाजपा ने छत्तीसगढ़ में भी मंगलवार से परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत कर दी। पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भी बिना किसी स्थानीय चेहरे के मैदान में उतर चुकी है। आज परिवर्तन यात्रा के केंद्र में भी मोदी ही दिखाई दे रहे थे। भाजपा उन्हीं के नाम पर वोट मांग रही है। चन्द्रयान के सफल प्रक्षेपण और जी 20 के सफल आयोजन से भाजपा को उम्मीद है कि ब्रांड मोदी लोकप्रियता के शिखर पर हैं और उनके नाम के सहारे वह इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की वैतरणी पार कर सकती है। इस संदर्भ में ये चुनाव ब्रांड मोदी का 'लिटमस टेस्ट' साबित होंगे। 


 

इसके साथ ही, चूंकि पिछले लोकसभा चुनाव से पहले हुई सर्जिकल स्ट्राइक ने पूरा चुनावी परिदृश्य बदल दिया था, इस बार चन्द्रयान के सफल प्रक्षेपण और जी 20 के सफल आयोजनों की भी अग्निपरीक्षा होगी कि क्या वे जनता में सर्जिकल स्ट्राइक जैसा राष्ट्रवादी खुमार पैदा कर पाते हैं या नहीं। क्या ये सफल आयोजन सरकार की सत्ता में वापसी सुनिश्चित कर सकेंगे? 

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि पर राज्य में वोट मांग रही है। इसके लिए केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के नाम जनता को गिनाए जा रहे हैं और इसी के जरिए जनता में वोट मांगे जा रहे हैं। आदिवासी समुदाय के लिए किए गए केंद्र सरकार के काम पार्टी की चुनावी रणनीति के केंद्र में हैं और उसके नेता लोगों के बीच घूमघूमकर इनका प्रचार कर रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने को आदिवासी समुदाय का गौरव बताकर पार्टी आदिवासी समुदाय का समर्थन हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। 
 

पिछले महीने भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और छत्तीसगढ़ के नेताओं ने भाग लिया था। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने पार्टी नेताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा था कि नेता पूरी मजबूती के साथ जनता में केंद्र सरकार के आदिवासी समुदाय की भलाई के लिए किए गए कार्यों को पहुंचाएं। यही काम उनकी नैया पार लगा सकते हैं।  
 

भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव जीतना मुश्किल नहीं होगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इर्दगिर्द सिमटा रहता है, और उस चुनाव में पीएम की छवि के कारण जनता खुलकर भाजपा का साथ देती है। 2014 में भाजपा 11 में से 10 सीटें और 2019 में नौ सीटें जीतने में कामयाब रही थी। इस दौरान उसका वोट प्रतिशत भी 50 से अधिक रहा है। लेकिन विधानसभा चुनावों में क्या होगा, कहा नहीं जा सकता। विशेषकर कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों ने इस मुद्दे पर राजनीतिक पंडितों को फिर से सोचने के लिए बाध्य कर दिया है। 

दरअसल, भाजपा की असली परेशानी ये  विधानसभा चुनाव ही हैं। पार्टी के पास विधानसभा में कोई बड़ा चेहरा नहीं है जिसके बल पर वह जीत हासिल कर सके। रमन सिंह के चेहरे में अब वह आकर्षण नहीं है। इस बीच पार्टी ने राज्य में कोई नया नेतृत्व विकसित करने पर कोई काम भी नहीं किया है जिसका खामियाजा उसे इस विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ रहा है। खुद भाजपा नेता भी मानते हैं कि प्रदेश में कोई भी ऐसा चेहरा नहीं है जो राज्य के एक छोर से दूसरे छोर तक जनता के बीच पहचाना जाता हो। ऐसे में चुनाव जीतने की बात करना भी बहुत मुश्किल है। हालांकि भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि ब्रांड मोदी का करिश्मा उन्हें इस परेशानी से बचा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed