फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There will be no change in the maximum limit of domestic airfare till 24 November 2020

24 नवंबर तक रहेगा घरेलू विमान सेवाओं पर प्रतिबंध, किराये में भी नहीं होगा बदलाव

Fri, 24 Jul 2020 11:10 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
There will be no change in the maximum limit of domestic airfare till 24 November 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को घरेलू हवाई यात्रा सेवा पर जारी प्रतिबंधों को 24 नवंबर तक बढ़ाने की घोषणा की। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि देश में घरेलू विमान किराये के लिए तय ऊपरी और निचली सीमा में 24 नवंबर तक कोई बदलाव नहीं होगा। मंत्रालय ने 21 मई को यह सीमा तय की थी जो 24 अगस्त तक प्रभावी थी।

विज्ञापन


मंत्रालय ने इस संबंध में कहा, ‘कोविड-19 से उत्पन्न मौजूदा हालात के अनुरूप, केंद्र सरकार ने निर्देश दिया है कि आदेश 24 नवंबर, 2020 रात 11 बजकर 59 मिनट तक या फिर अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।’ बता दें कि फिलहाल देश में घरेलू उड़ानों का संचालन बहुत सीमित स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन


विमानन नियामक डीजीसीए ने 21 मई को ऊपरी और निचली सीमा के साथ विमान किराए की सात श्रेणी तय की थी। इसमें एक श्रेणी ऐसी उड़ानों की भी है जिसमें 40 मिनट से कम समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण के कारण करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद घरेलू विमान यात्री सेवा 25 मई से बहाल हुई है। पहली श्रेणी के लिए निचली और ऊपरी सीमा क्रमश: दो हजार और छह हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed