{"_id":"67027d339a94593185079a77","slug":"there-will-be-massacre-again-in-the-share-market-tomorrow-rs-16-lakh-crore-has-already-been-lost-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Market: कल फिर शेयर मार्केट हो सकता है धड़ाम, पहले ही निवेशकों को 16 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Market: कल फिर शेयर मार्केट हो सकता है धड़ाम, पहले ही निवेशकों को 16 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है नुकसान
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
फेस्टिवल मार्केट
- फोटो :
amarujala.com
विस्तार
पिछले एक सप्ताह में शेयर मार्केट में लाखों निवेशकों को 16 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसका सबसे बड़ा कारण इस्राइल-ईरान के बीच चल रही युद्ध जैसी स्थिति को जिम्मेदार माना जा रहा है। इसके कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। तेल कीमतों के कारण महंगाई में तेज वृद्धि होने और बाजार में सुस्ती आने की आशंका से डरे निवेशक अपना पैसा तेजी से शेयर मार्केट से निकाल रहे हैं। इस्राइल और ईरान दोनों ही देशों ने जिस तरह अपने तेवर दिखाए हैं, माना जा रहा है कि यह तनाव आगे भी जारी रहेगा। इसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा। यानी कल सोमवार को जब शेयर बाजार खुलेगा तो मार्केट में एक बार फिर जबरदस्त गिरावट देखने को मिल सकती है।
इस समय भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। नवरात्रों के बाद दशहरा, दीपावली, भैयादूज सहित अनेक त्योहार आने वाले हैें। इसका लाभ एफएमसीजी सेक्टर के साथ-साथ वाहनों-आभूषणों और वस्त्रों से जुड़े सेक्टर को मिलने की उम्मीद है। इसे देखते हुए बाजार में जबरदस्त तेजी बने रहने के अनुमान हैं। लेकिन जिस तरह से शेयर बाजार में हलचल मची हुई है, इसका असर इन सेक्टरों में काम कर रही कंपनियों पर भी पड़ सकता है।
चीन भी बड़ा कारण
दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में इस गिरावट का एक बड़ा कारण चीन को भी माना जा रहा है। चीन के शेयर बाजार हैंग सेंग इंडेक्स ने पिछले एक महीने के अंदर 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसका सबसे बड़ा कारण चीन की सरकार का मध्यम स्तर की कंपनियों को भारी प्रमोशन देना बताया जा रहा है। चीन की सरकार अपने यहां निर्माण सेक्टर को एक बार फिर अपनी अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए एमएसएमई सेक्टर की कंपनियों को तरह-तरह का प्रमोशन दिया जा रहा है। चीन सरकार की नीति का सीधा असर वहां के बाजार पर पड़ा है और बाजार में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है।
दरअसल, चीन सरकार की नीतियों के कारण विदेशी निवेशक मानते हैें कि इस समय चीन में निवेश करना उन्हें बेहतर लाभ दे सकता है। यही कारण है कि विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय बाजारों से पैसा निकाल रहे हैं और इसे चीन के शेयर बाजार में झोंक रहे हैं। केवल तीन दिनों के अंदर ही विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों से 31 हजार करोड़ रुपये की निकासी की है। इसके कारण भारत को नुकसान और चीन को लाभ हो रहा है।