{"_id":"648a6d47e53692677402b763","slug":"there-will-be-bloodbath-bjp-leader-compares-bengal-violence-with-russia-ukraine-war-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: भाजपा नेता ने पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की तुलना 'रूस-यूक्रेन युद्ध' से की, कहा- होगा खूनखराबा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: भाजपा नेता ने पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की तुलना 'रूस-यूक्रेन युद्ध' से की, कहा- होगा खूनखराबा
Thu, 15 Jun 2023 07:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 15 Jun 2023 07:15 AM IST
सार
भाजपा नेता ने कहा कि केंद्रीय बल नहीं भेजे गए, तो राज्य में खूनखराबा होगा। मामला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान राज्य में हुई कथित हिंसा की घटनाओं से जुड़ा है।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार को पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा। साथ ही स्थिति की तुलना "रूस-यूक्रेन युद्ध" से की।
भाजपा नेता ने कहा कि यदि केंद्रीय बल नहीं भेजे गए, तो राज्य में खूनखराबा होगा। मामला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान राज्य में हुई कथित हिंसा की घटनाओं से जुड़ा है, जहां कई विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की जा रही है। अग्निमित्रा पॉल ने कहा, हमें नामांकन के लिए सिर्फ 5-6 दिन मिले थे। किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ इस पर चर्चा नहीं की गई थी। हम जानते हैं कि किसकी सलाह पर दूसरों से परामर्श किए बिना पंचायत चुनाव घोषित किए गए थे। भाजपा और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर, जॉयनगर, कैनिंग, काकद्वीप, बर्धमान में भाजपा नेताओं को लोहे की छड़ों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। हम बम विस्फोट होते देख रहे हैं। क्या यह रूस-यूक्रेन है? भाजपा के राज्य महासचिव नेता ने राज्य में अराजकता को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। पुलिस ममता बनर्जी की नहीं सुन रही है। वह कहती कुछ और है और पीछे कुछ और करती है।
विज्ञापन
विपक्षी दलों को नामांकन दाखिल करने की नहीं दी जा रही अनुमति
इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के नेता और भांगर विधायक नौशाद सिद्दीकी ने भी आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को नामांकन दाखिल करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पश्चिम बंगाल में हर जगह नामांकन दाखिल करने में समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने गए थे, लेकिन व्यस्त के चलते मुलाकात नहीं हो सकी।