{"_id":"648fa405fae0dcc3000b3553","slug":"there-was-no-violence-on-sunday-schools-from-21st-to-eight-will-open-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur violence: रविवार को नहीं हुई हिंसा, 21 से आठवीं तक के स्कूल खुलेंगे, निदेशालय ने अधिसूचना की जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur violence: रविवार को नहीं हुई हिंसा, 21 से आठवीं तक के स्कूल खुलेंगे, निदेशालय ने अधिसूचना की जारी
Mon, 19 Jun 2023 06:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:10 AM IST
सार
अधिसूचना में कहा गया है कि कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों के लिए सामान्य कक्षाएं 21 जून से फिर से शुरू होंगी। 21 जून के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कॉलेज स्तर तक की कक्षाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
Manipur violence फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। रविवार को कहीं से हिंसा की कोई खबर नहीं आई। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने 21 जून से आठवीं कक्षा तक के स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
अधिसूचना में कहा गया है कि कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों के लिए सामान्य कक्षाएं 21 जून से फिर से शुरू होंगी। वहीं, शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 21 जून के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कॉलेज स्तर तक की कक्षाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी।
कुकी-चिन घुसपैठियों के विरोध में महिलाएं
राज्य में हिंसा की निंदा करने के लिए मणिपुर के कई जिलों में सैकड़ों महिलाएं शनिवार रात सड़कों पर उतरीं। इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल और काकचिंग जिलों में शनिवार शाम सात से रात आठ बजे के बीच सड़कों पर मशालें लिए मैतेई समुदाय की महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई।
विज्ञापन
लोकतंत्र में हिंसा-नफरत के लिए जगह नहीं
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मणिपुर में हिंसा की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा और नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने एक बयान जारी कर सरकार से हिंसा के चलते विस्थापित होने वालों तक राहत सामग्रियों की निर्बाध आपूर्ति भी सुनिश्चित करने की अपील की है।