फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raja Raghuwanshi Murder: Plan to Kill Another Woman to Fake Sonam Death, Police revealed News in Hindi

राजा रघुवंशी हत्याकांड: किसी युवती की हत्या कर सोनम को मृत दिखाने की थी साजिश, ताकि गुजार सके गुमनाम जिंदगी

Sat, 14 Jun 2025 08:33 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 14 Jun 2025 08:33 AM IST
सार

Indore Raja Murder Case : राजा रघवुंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम और चार अन्य आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच पुलिस ने दावा किया कि आरोपी किसी युवती की हत्या करने की भी फिराक में थे।

विज्ञापन
Raja Raghuwanshi Murder: Plan to Kill Another Woman to Fake Sonam Death, Police revealed News in Hindi
पत्नी सोनम और राजा रघुवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में नया खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया कि आरोपी किसी युवती की हत्या करने की भी फिराक में थे। उनकी साजिश थी कि किसी युवती को मारकर उसके शव को जला देंगे, ताकि उसे सोनम का शव बताया जा सके और वह गुमनाम रहकर जिंदगी गुजार सके।

विज्ञापन

 

Raja Raghuwanshi Murder: Plan to Kill Another Woman to Fake Sonam Death, Police revealed News in Hindi
जेल में सोनम - फोटो : अमर उजाला

मेघालय में शिलांग के पुलिस अधीक्षक विवेक सियोम ने खुलासा किया कि हत्या की साजिश में शामिल आरोपियों में राज का चचेरा भाई भी है। उन्होंने कहा कि यह कोई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं है। आरोपियों ने अपने दोस्त राज के लिए अहसान के तौर पर हत्या की। ये सभी आरोपी फरवरी से ही राजा के बंधन से सोनम को मुक्त कराने की साजिश रच रहे थे। शादी टलवाने में नाकाम रहने पर आरोपियों ने सोनम को राजा के साथ असम स्थित कामाख्या देवी मंदिर जाने के लिए मनाया। राजा हत्याकांड के पांचों आरोपियों से शुक्रवार तीसरे दिन भी अलग-अलग पूछताछ की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

राजा के भाई ने सोनम व राज का नार्को टेस्ट कराने की मांग की
राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि हम चाहते हैं कि मेघालय पुलिस सोनम और राज का नार्को टेस्ट कराए ताकि मेरे भाई की हत्या के पीछे का सच सामने आ सके। सोनम व राज एक-दूसरे पर मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाकर जांचकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सोनम व राज जांच को गलत दिशा में ले जाने के लिए मिलीभगत कर रहे हैं।

विज्ञापन

इंदौर में 14 दिन रुकी रही सोनम
राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर के देवासनाका इलाके के एक फ्लैट में छुपी थी। यह फ्लैट विशाल सिंह चौहान ने बुक किया था। फ्लैट के मालिक शिलोम जेम्स ने बताया कि 29 या 30 मई की रात थी। विशाल सिंह चौहान यहां पर फ्लैट देखने के लिए आया था। उसने मुझे कहा कि मेरा मकान मालिक से विवाद हो गया है, मुझे तुरंत एक फ्लैट चाहिए। मकान मालिक ने बताया कि हमने एग्रीमेंट और वेरिफिकेशन के बाद उसे फ्लैट दे दिया। हमने तीन महीने का किराया लिया, आधार कार्ड और फोटो लिए। गौरतलब है कि सोनम 25 मई से 8 जून तक इंदौर में रुकी थी। इस दौरान वह एक होटल में और इस फ्लैट में ठहरी थी।

अब तक क्या हुआ
शादी के बाद हनीमून के नाम पर घर से निकले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का मामला देशभर में सुर्खियों में है। 23 मई को दोनों के लापता होने की जानकारी सामने आई। 2 जून को खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला, पर सोनम का कोई पता नहीं चला। कई कयासों और अनुमानों के बीच 9 जून को सोनम गाजीपुर में मिली। इसके बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए। पति की हत्या में पत्नी सोनम का हाथ होने की बात पुलिस ने कही। मामले में चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए। सभी को मेघालय ले जाया गया और वहां सभी से पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्या साजिश रचकर की गई थी। सभी आरोपियों के बयान जब तक मेच नहीं होते, तब तक उनसे पूछताछ जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed