फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "There should be protection for people of Northeast": Kiren Rijiju on Angel Chakma's killing in Dehradun

Tripura Student Death: 'पूर्वोत्तर के लोगों को सुरक्षा मिलनी चाहिए', एंजेल चकमा की हत्या पर बोले किरेन रिजिजू

Mon, 29 Dec 2025 09:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Dec 2025 09:51 PM IST
सार

Tripura Student Death: देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और यह राजनीतिक मामला नहीं है।

विज्ञापन
"There should be protection for people of Northeast": Kiren Rijiju on Angel Chakma's killing in Dehradun
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को पूर्वोत्तर के लोगों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों के लिए सुरक्षा होनी चाहिए।
विज्ञापन


घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रिजिजू ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने मामले में तेजी से कार्रवाई की है और अब तक करीब पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tripura Student Death: 'हम सभी भारतीय, समान व्यवहार सुनिश्चित हो..', मृतक एंजेल चकमा के पिता का सरकार से आग्रह
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले इस तरह की घटनाएं ज्यादा होती थीं, खासकर दिल्ली में। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यभार संभालने के समय 20 से 40 घटनाएं आम थीं, लेकिन दिल्ली में विशेष इकाई बनाए जाने के बाद ऐसी घटनाओं में कमी आई है।

रिजिजू ने नस्लवाद को एक 'वैचारिक बीमारी' बताया और कहा कि ऐसी सोच कुछ ही लोगों में होती है, जिसे जागरूकता के जरिये दूर करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता केवल कुछ लोगों में होती है और इसके खिलाफ जागरूकता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में नस्लवाद और भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी जाति, नस्ल या धर्म के लोगों का मजाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पूर्वोत्तर के लोग ही नहीं, बल्कि सभी को इस तरह की घटनाओं से दुखी होना चाहिए, क्योंकि यह किसी के साथ भी हो सकता है।


ये भी पढ़ें: Tripura Student Death: 'आगरा में मुझसे भी मांगा गया पासपोर्ट', एंजेल चकमा की हत्या पर बोले गौरव गोगोई

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि इतिहास में लोगों को भारत के भीतर और बाहर दोनों जगह नस्लवाद का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आज भी विदेश में श्वेत रंग के नहीं होने पर लोगों को निशाना बनाया जाता है। लेकिन यह देश के भीतर नहीं होना चाहिए, क्योंकि भारत विविधताओं से भरा देश है।

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, एमबीए के छात्र एंजेल चकमा पर नौ दिसंबर को देहरादून में कुछ लोगों ने चाकू और अन्य हथियारों से हमला किया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं और उन्हें सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, फरार आरोपी की तलाश में एक पुलिस टीम नेपाल भी भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed