'PM मोदी के रहते भारत से पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर होने के आसार नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर होने के आसार नहीं हैं। अजीज ने भारत पर प्रभुत्ववादी रवैया रखने का आरोप लगाया है।
अजीज ने कहा, 'पाकिस्तान, भारत के इस रवैये का विरोध करता है और द्विपक्षीय रिश्ते समानता के आधार पर होंगे। एक टीवी इंटरव्यू में सरताज अजीज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मौजूदा शासन में भारत के साथ रिश्तों में बड़ी कामयाबी की आशा नहीं है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार के संयुक्त संसदीय सत्र में एक प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें कश्मीर, सिंधु जल समझौता तोड़ने और बलूचिस्तान सहित तमाम मुद्दों पर भारत को घेरा गया।
'सीमा को सील करने में कोई बुराई नहीं'
उन्होंने कहा कि 'इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य दुनिया को यह बताना है कि पूरा पाकिस्तान भारतीय आक्रमण के खिलाफ एकजुट है। पूरी दुनिया के विभिन्न मंचों से यह बात निकलकर आई है कि दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होनी चाहिए।'
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साल 2018 तक पाकिस्तान से लगी भारत की सीमा को सील किए जाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए अजीज ने कहा कि अगर लोगों की आवाजाही और व्यापारिक संबंध बरकरार रहते हैं, तो भारत-पाकिस्तान सीमा को सील करने में कोई बुराई नहीं है।