फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   there is no more difference between camera and painting

नरेश ने खत्म किया कैमरे और कूची का फर्क

Thu, 07 Dec 2017 11:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
there is no more difference between camera and painting

क्या आपने कैमरे के जरिये बनी पेंटिंग देखी है। बदलते हुए दौर में अब फोटोग्राफी महज सीधे-सीधे तस्वीरों को कैद करना नहीं रह गई है। अब कैमरे और कूची का फर्क भी खत्म होने लगा है। छठे दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के दौरान आपको ये कमाल देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


यहां वैसे तो अलग अलग कलाकारों के करीब 600 पेंटिंग्स आपको नजर आएगी लेकिन इसमें सबसे खास है वरिष्ठ छायाकार नरेश शर्मा की वो दस तस्वीरें जो बरबस लोगों का ध्यान खींच रही हैं। नरेश के ये चित्र उनकी माइक्रोफोटो पेंटिंग का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


माइक्रोफोटो पेंटिंग फोटोग्राफी की नई तकनीक है जिसमें लाइट और वाइब्रेशन्स के साथ साथ मूल ऑब्जेक्ट के क्लोज़अप पर खास ध्यान दिया जाता है। 

there is no more difference between camera and painting

फूलों की पंखुड़ियों पर ओस की बूंदों का सौंदर्य हो या फिर पानी में टपकती पानी की बूंदों का कंपन, जामा मस्जिद में हज़ारों नमाजियों के एक साथ झुके सिर हों, जंतर मंतर की कलात्मकता हो या फिर बादलों को छूता कुतुब मीनार, इन चित्रों को देखना किसी कलाकार की कल्पना से गुजरने जैसा है।

नरेश अपने इस अभिनव प्रयोग के लिए लंबे समय से जाने जाते हैं। 2002 से अबतक कई शहरों में उनकी प्रदर्शनी लग चुकी है। 9 दिसंबर तक चलने वाले फिल्म समारोह के दौरान तमाम फिल्मकार, राजनेता और कलाप्रेमी इसका आनंद उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed